'भूत बंगला' से पहले अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की देखने लायक बेहतरीन फिल्में
क्या है खबर?
अक्षय कुमार सिनेमा के वो सितारे हैं जो हर किरदार में बेहद सहजता से ढल जाते हैं। वहीं निर्देशक प्रियदर्शन अपनी विशिष्ट हास्य शैली के जरिए कई रोमांचक फिल्में बना चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने साथ मिलकर भी कई बेहतरीन फिल्में की हैं और अब 'भूत बंगला' लेकर आ रहे हैं जो 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी। इस हॉरर-कॉमेडी को देखने से पहले अक्षय और प्रियदर्शन की पिछली प्रतिष्ठित फिल्मों को देखा जा सकता है।
#1
'हेरा फेरी'
अक्षय और प्रियदर्शन की फिल्म की शुरुआत इससे बेहतरीन नहीं हो सकती। साल 2000 में आई 'हेरा फेरी' को भारतीय सिनेमा में कॉमेडी का जनक कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। अक्षय के अलावा, सुनील शेट्टी और परेश रावल भी फिल्म का हिस्सा हैं और तीनों की तिकड़ी (राजू, श्याम और बाबूराव) इस कहानी की जान हैं। फिल्म के एक-एक डायलॉग से लेकर हर दृश्य तक, सबकुछ आइकोनिक बन चुका है। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
#2 & #3
'गरम मसाला' और 'भागम भाग'
3 गर्लफ्रैंड और 1 मंगेतर के बीच में फंसे मकरंद दीनदयाल चटपटिया उर्फ मैक (अक्षय) की मजेदार कहानी पूरी फिल्म में हंसाने का काम करती है। वहीं श्याम के किरदार में जॉन अब्राहम और मैंबो के किरदार में परेश भी बेहरतीन लगे हैं। 'गरम मसाला' जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है। दूसरी ओर, गोविंदा और अक्षय की फिल्म 'भागम भाग' है जो शुरू से आखिर तक अपनी कहानी और किरदाराें के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाती है।
#4 & #5
'भूल भुलैया' और 'दे दना दन'
प्रियदर्शन और अक्षय की लोकप्रिय फिल्मों में 'भूल भुलैया' भी शामिल है। यह हॉरर-कॉमेडी है जिसमें विद्या बालन, शाइनी आहूजा, राजपाल यादव और अमीषा पटेल जैसे सितारे हैं। इस फिल्म से अक्षय और प्रियदर्शन ने साबित कर दिया कि हॉरर फिल्में पारिवारिक दर्शकों के लिए भी हो सकती हैं। वहीं फिल्म 'दे दना दन' अपने क्लाइमैक्स के लिए लोकप्रिय हुई। फिल्म में सितारों की भरमार और मुंबई के एक होटल की भव्यता ने लोगों का खूब ध्यान खींचा था।