डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'ग्लैडिएटर्स' से अजित कुमार की पहली झलक जारी, दिखा दमदार अवतार
क्या है खबर?
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार की रेसिंग जर्नी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म का नाम 'ग्लैडिएटर्स: इन पर्स्यूट ऑफ चैलेंज' होगा। इसके निर्देशन की कमान 'देइवाथिरुमगल' और 'मद्रासपट्टिनम' के निर्देशक विजय ने संभाली है। निर्माता के तौर पर अभिनेता की पत्नी शालिनी जुड़ी हैं। उन्होंने गोल्डन ट्रॉफी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले इसका निर्माण किया है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म से अजित की पहली झलक को जारी कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस उत्साहित हैं।
पोस्टर
रेसिंग गियर में दमदार नजर आए अजित
'ग्लैडिएटर्स' के पोस्टर में अजित एक प्रोफेशनल कार रेसर के अवतार में दिख रहे हैं। उन्होंने लाल और सफेद रंग का रेसिंग सूट भी पहन रखा है।
पोस्टर से संकेत मिलता है कि ये डॉक्यूमेंट्री अभिनेता की चुनौतियों और नारायण कार्तिकेयन जैसे ड्राइवरों के साथ एंड्योरेंस इवेंट्स में जीत हासिल करने के सफर को दर्शाएगी।
फिल्म का दमदार बैकग्राउंड संगीत जीवी प्रकाश कुमार द्वारा दिया गया है।
ये सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन रिलीज तारीख का ऐलान होना बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
#GLADIATORS – In Pursuit of Challenges
— goldentrophyfilmproductionllp (@goldentrophyllp) August 3, 2026
Directed by #Vijay @Akracingoffl
Music by @gvprakash @SureshChandraa @rajakrishnan_mr @editoranthony #SandeepKVijay @madhankarky @DoneChannel1 @swathysekaran @AbdulNassarOffl pic.twitter.com/Wj4qdLAglx