'धमाल 4' का धमाकेदार ट्रेलर जारी, पुरानी पलटन के कारनामे देख नहीं रुकेगी हंसी
क्या है खबर?
अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया है। यह 4 गुना ज्यादा धमाचौकड़ी, अराजकता और भ्रम से भरपूर है, जिसने लोगों को अभी से उत्साहित कर दिया है। फिल्म में अजय अपने किरदार 'गुड्डू' के रूप में लौटे हैं। उनके साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की वापसी भी हुई है। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित यह 'धमाल फ्रैंचाइजी' की चौथी किस्त है। इस बार कहानी खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है।
ट्रेलर
अनोखा खजाना ढूंढने निकली पूरी पलटन
ट्रेलर पूरी तरह से कॉमेडी, अराजकता और पागलपन से भरपूर है, जो पलकें झपकाने का एक मौका नहीं देगा। इस बार अजय, रितेश, आदि और मानव खजाने की तलाश में निकलते हैं, लेकिन उनके सामने विलेन रवि किशन हैं। 2 मछलियों पर पैर रखकर स्टंट करना, "शब्बो' के बॉयफ्रेंड से टकराव होना और अजीबोगरीब परिस्थितियों में मानव का अपने-आप आगे आ जाना, ऐसे कई दृश्य हैं जो फिल्म देखने के लिए मजबूर कर देंगे। कुल मिलाकर ट्रेलर जबरदस्त लगता है।
रिलीज
बॉक्स ऑफिस पर इस दिन दस्तक देगी 'धमाल 4'
'धमाल 4' का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है। यह हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का वादा करती है। रवि भी फ्रैंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं और अपने किरदार 'कैप्टन माइकल' के रूप में शानदार लगे हैं। उनके अलावा संजीदा शेख, अंजिल आनंद और उपेंद्र लिमये भी इसका हिस्सा हैं। कॉमेडी और ड्रामे से भरपूर यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है।