Loading...
अजय ने 'दृश्यम 3' पर मोहनलाल से ली मंजूरी, फिर सुपरस्टार ने क्यों नहीं देखी फिल्म?
'दृश्यम 3' के लिए अजय देवगन ने मोहनलाल से मांगी थी मंजूरी

अजय ने 'दृश्यम 3' पर मोहनलाल से ली मंजूरी, फिर सुपरस्टार ने क्यों नहीं देखी फिल्म?

Oct 01, 2026
10:33 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्माताओं ने इसे इस फ्रैंचाइजी का आखिरी भाग बताया है और यह भी साफ किया है कि यह मोहनलाल की 'दृश्यम 3' से पूरी अलग होगी। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में अजय ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए मोहनलाल से मंजूरी लेने के लिए उन्हें फोन किया था। हालांकि, वो इसे देख नहीं पाए।

वजह

अजय की 'दृश्यम 3' इस वजह से नहीं देख पाए मोहनलाल

अजय ने मोहनलाल को फोन करने के बारे में बात करते हुए कहा, "असल में, मैंने मोहनलाल सर को फोन किया था, क्योंकि मैं चाहता था कि वे फिल्म देखें। इसलिए, मुझे लगा कि उनकी मंजूरी मिलना अच्छा रहेगा। मैं चाहता था कि वे फिल्म देखें, लेकिन वो छुट्टियों पर गए हैं। यह बहुत अच्छी बात है कि वे लगातार बातचीत करते रहे। मुझे लगता है कि वे जल्द ही वहां फिल्म देखेंगे।"

खुलासा

अजय का खुलासा

अजय ने कहा,, "यह इसका अंत इसलिए भी है, क्योंकि मुझे लगता है कि 'दृश्यम' जैसी फिल्म लिखना बहुत मुश्किल है। हम इसे एक शानदार मोड़ पर खत्म करना चाहते हैं और जिस तरह से फिल्म तैयार हुई है, मुझे लगता है कि हमें अभी इसे यहीं रोक देना चाहिए। मैंने कल फिल्म देखी और मेरी निजी राय है कि यह 'दृश्यम 2' से भी बेहतर है। इसे लिखना आसान नहीं था।"

ADVERTISEMENT

कहानी

अजय ने ठुकराई थी 'दृश्यम 3' की 4 पटकथा

अजय ने बताया कि कहानी को पिछली फिल्म के अंत से ही आगे बढ़ाना जरूरी था, न कि कोई नई मर्डर मिस्ट्री शुरू करना।

उन्होंने कहा कि मकसद सिर्फ सीक्वल बनाना नहीं था, बल्कि एक ऐसी कहानी तैयार करना था, जो स्वाभाविक रूप से 'दृश्यम' की कहानी बन सके।

अजय ने बताया कि लेखक और निर्देशक ने 4 पटकथा पर काम किया, तब जाकर उन्हें एक ऐसी पटकथा मिली, जिसमें उम्मीद के मुताबिक ट्विस्ट, टर्न और चौंकाने वाले पल थे।

ADVERTISEMENT