LOADING...
'गोलमाल 5' के लिए ऊटी पहुंचे अजय देवगन, अन्य सितारों संग साझा किया ये पोस्ट
'गोलमाल 5' के सेट से आई ये तस्वीर

'गोलमाल 5' के लिए ऊटी पहुंचे अजय देवगन, अन्य सितारों संग साझा किया ये पोस्ट

Apr 27, 2026
12:19 pm

क्या है खबर?

रोहित शेट्‌टी की कॉमेडी फ्रैंचाइजी फिल्म 'गोलमाल' अपनी 5वीं किस्त के साथ 2027 में लौटने के लिए तैयार है। इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के पुराने सभी चेहरे एक साथ लौट रहे हैं, जिनमें शरमन जोशी का नाम भी शामिल है। चूकि सितारों की टोली लंबी हो चुकी है, इसलिए अजय ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट साझा किया है।

पोस्ट

'गोलमाल 5' को लेकर अजय देवगन ने साझा किया पोस्ट

'गोलमाल 5' की शूटिंग इस वक्त ऊटी में चल रही है। अभिनेता ने एक मोशन वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'इस बार सफर बड़ा है, और मनोरंजन उससे भी बड़ा होगा #Golmaal5 ऊटी में लड़कों के साथ शेड्यूल। #RohitShetty' तस्वीर में अजय के अलावा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, शरमन और श्रेयस तलपड़े भी नजर आ रहे हैं। सभी खासतौर पर तैयार की गई लंबी बाइक पर बैठे हैं, जो हमेशा से इस फ्रैंचाइजी का अहम हिस्सा रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement