Loading...
अजय देवगन बनेंगे 'क्राइम पेट्रोल' सीरीज के नए मेजबान? अनूप सोनी की लेंगे जगह
अजय देवगन 'क्राइम पेट्रोल' सीरीज की संभाल सकते हैं कमान

अजय देवगन बनेंगे 'क्राइम पेट्रोल' सीरीज के नए मेजबान? अनूप सोनी की लेंगे जगह

Aug 10, 2026
04:46 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन टीवी की दुनिया में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पहले खबर थी कि वह क्राइम से जुड़ी किसी परियोजना के जरिए दर्शकों से जुड़ने आ रहे हैं। फिर अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके तहलका मचा दिया। उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा सच लेकर आ रहे हैं, जिसे जानने के बाद वह खुद भी हैरान रह गए। अब कहा जा रहा है कि अजय 'क्राइम पेट्रोल' के मेजबान बनकर आएंगे।

शूटिंग

अनूप सोनी को रिप्लेस करेंगे अजय?

IANS से बातचीत में एक सूत्र ने कहा, "अजय देवगन ने फिलहाल 15 एपिसोड की शूटिंग कर ली है। बाकी एपिसोड में उनकी भूमिका दर्शकों की प्रतिक्रिया और रेटिंग पर निर्भर करेगी।"

सूत्र ने आगे बताया कि आगामी सीजन के अतिरिक्त एपिसोड की मेजबानी के लिए अभिनेता राजेश तैलंग को भी परियोजना में शामिल किया गया है।

चर्चा है कि अजय 'क्राइम पेट्रोल' के नए मेजबान होंगे, जिसे अब तक अनूप सोनी होस्ट करते आए हैं।

वीडियो

अजय ने साझा किया था रहस्यमयी वीडियो

अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रहस्यमयी वीडियो साझा करते हुए अपने नए शो को लेकर संकेत दिया था।

उन्होंने वीडियो में कहा था, "कभी-कभी कुछ बातें हमें अंदर से परेशान करती हैं। और आज हमारे सामने एक ऐसा सच है जिसे जानकर मैं दंग रह गया हूं। मैं जल्द ही इसे आपके सामने पेश करूंगा।"

हालांकि, अभिनेता ने सीधे तौर पर संकेत नहीं दिया कि ये घोषणा 'क्राइम पेट्रोल' के लिए है या नहीं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT