Loading...
अक्षय कुमार-प्रभास को टक्कर देगी 'गोलमाल 5', अजय देवगन ने ऐन मौके पर बदली चाल
'गोलमाल 5' पर आया बड़ा अपडेट

अक्षय कुमार-प्रभास को टक्कर देगी 'गोलमाल 5', अजय देवगन ने ऐन मौके पर बदली चाल

Aug 06, 2026
11:50 am

क्या है खबर?

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गोलमाल 5' इसी साल दर्शकों को चौंकाने आ सकती है। हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म दिसंबर, 2026 के पहले हफ्ते में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिलचस्प बात ये है कि अजय ने अपनी एक और चर्चित फिल्म 'रेंजर' को इस साल के कैलेंडर से हटा दिया है। इस बदलाव के बाद, 'गोलमाल 5' का सामना बॉक्स ऑफिस पर प्रभास अभिनीत 'फौजी' और अक्षय कुमार की एक अनाम फिल्म से होगा।

मुकाबला

'रेंजर' की रिलीज में फेरबदल से बदला बॉक्स ऑफिस का गेम

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजय और संजय दत्त अभिनीत 'रेंजर' पहले दिसंबर, 2026 में रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे 2027 तक के लिए टाल दिया गया है।

इसकी जगह रोहित शेट्‌टी द्वारा निर्देशित 'गोलमाल 5' ने ले ली है, जिसकी नजर पहले 2027 की शुरुआत पर थी।

रिलीज में फेरबदल के साथ, रोहित और अजय की निर्देशक-अभिनेता जोड़ी की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त लोकप्रियता को देखते हुए, टकराव और भी बड़ा हो गया है।

रिलीज

बॉलीवुड और साउथ के बीच होगा महा-मुकाबला

चूकि प्रभास अभिनीत फिल्म 'फौजी' 3 दिसंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आ रही है।

अगले दिन 4 दिसंबर को अक्षय की अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित अनाम फिल्म दस्तक दे रही है, जिसमें विद्या बालन और राशि खन्ना भी मुख्य किरदारों में हैं।

ऐसे में 'गोलमाल 5' के आने से बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

हालांकि, इसकी रिलीज तारीख पर निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ADVERTISEMENT