Loading...
पान मसाला विज्ञापन विवाद: FDA नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे अजय देवगन
FDA के नोटिस को अजय देवगन ने कोर्ट में दी चुनौती

पान मसाला विज्ञापन विवाद: FDA नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंचे अजय देवगन

Oct 31, 2026
12:13 pm

क्या है खबर?

पान मसाला ब्रांड से जुड़े इलायची विज्ञापन के मामले में अभिनेता अजय देवगन ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने उन्हें सरोगेट विज्ञापन (अप्रत्यक्ष प्रचार) के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसे अजय ने चुनौती दी है। FDA का कहना है कि ये विज्ञापन अप्रत्यक्ष रूप से पान मसाला को बढ़ावा देता है। वकील पराग कंधार के माध्यम से दायर इस याचिका पर 4 नवंबर को सुनवाई होगी।

कदम

अजय ने FDA नोटिस के खिलाफ उठाया कदम

महाराष्ट्र FDA ने 'विमल इलायची' के विज्ञापन को लेकर अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नियामक संस्था का आरोप है कि इलायची का यह प्रचार असल में ब्रांड के पान मसाला का अप्रत्यक्ष रूप से विज्ञापन है, जो खाद्य सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन हो सकता है।

अब अजय ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियमों के तहत FDA के इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

सुनवाई

4 नवंबर को सुनवाई, फिलहाल FDA की कार्रवाई पर रोक नहीं

अजय की याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट 4 नवंबर को सुनवाई करेगा। हालांकि, कोर्ट ने FDA की कार्यवाही पर कोई रोक नहीं लगाई है, जिससे कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेताओं की अर्जी खारिज करते हुए मामला महाराष्ट्र की अदालतों के अधिकार क्षेत्र में बताया था।

बता दें, 14 अगस्त को FDA ने अजय देवगन (जुहू), शाहरुख खान ('मन्नत') और टाइगर श्रॉफ (टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस) को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था।

ADVERTISEMENT