Loading...
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, रिलीज से पहले ही कमा लिए करोड़ों
'दृश्यम 3' ने की ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग

'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाया तहलका, रिलीज से पहले ही कमा लिए करोड़ों

Sep 29, 2026
01:06 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन की चर्चित फिल्म 'दृश्यम' का तीसरा भाग 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है। अब इसकी रिलीज से पहले 27 सितंबर से एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। शुरुआती बुकिंग को देखते हुए फिल्म के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करने और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी शुरुआत दर्ज करने की उम्मीद जताई जा रही है।

एडवांस बुकिंग

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के बिके इतने टिकट

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की एडवांस बुकिंग को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज के पहले दिन 1.6 लाख टिकट बिके, जबकि दूसरे दिन भी एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री हुई।

इस तरह 48 घंटे में फिल्म ने पूरे भारत में ओपनिंग वीकेंड के लिए 4 लाख से अधिक टिकट बेच दिए।

ट्रेड अनुमानों के अनुसार, 29 सितंबर की सुबह तक फिल्म की एडवांस बुकिंग 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की हो चुकी थी।

जानकारी

'दृश्यम 2' को छोड़ा पीछे

फिल्म ने 'दृश्यम 2' की 5.09 करोड़ रुपये की कुल एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ दिया है। पहले फिल्म की ओपनिंग 25-30 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था, लेकिन अब ट्रेड विशेषज्ञ अपनी उम्मीदें बढ़ा रहे और बड़ी शुरुआत की संभावना जता रहे हैं।

ADVERTISEMENT

स्टारकास्ट

ये है फिल्म की स्टारकास्ट

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में अजय का किरदार विजय सलगांवकर वापस आ रहा है। साथ ही तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत जैसे कलाकर भी इसमें नजर आएंगे।

कास्ट में नए शामिल होने वाले कलाकार जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला हैं।

अभिषेक पाठक द्वारा लिखित और निर्देशित 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' एक नई कहानी है, जो मलयालम फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग से अलग है।

ADVERTISEMENT