LOADING...
सीक्वल के बादशाह हैं अजय देवगन, 'धमाल 4' से पहले देखिए उनकी पिछली फिल्मों का हाल
अजय देवगन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

सीक्वल के बादशाह हैं अजय देवगन, 'धमाल 4' से पहले देखिए उनकी पिछली फिल्मों का हाल

Jul 10, 2026
09:23 am

क्या है खबर?

अजय देवगन भारतीय सिनेमा के बहुमुखी कलाकारों में से एक हैं। एक्शन हो या रोमांस या फिर कॉमेडी फिल्में, हर शैली में खुद को पूरी तरह झोंकना उन्हें बखूबी तरह से आता है। फिलहाल तो वह 'धमाल 4' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 जुलाई को रिलीज हो गई है। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी भी इसका हिस्सा हैं। इससे पहले, अजय की पिछली बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड देखिए।

#1

'दे दे प्यार दे 2'

अजय की आखिरी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' पिछले साल नवंबर में रिलीज हुई थी। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी और उनके बेटे मीजान जाफरी भी मौजूद हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, इसका भारत में कुल लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 74.23 करोड़ रुपये रहा है। यह सिनेमाघरों में औसत साबित हुई थी, लेकिन अभिनेता के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की पहली कड़ी 2019 में रिलीज हुई थी।

#2 & #3

'सन ऑफ सरदार 2' और 'रेड 2'

अजय की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' भी पिछले साल अगस्त में रिलीज हुई थी। इसने भारत में 43.24 करोड़ रुपये कमाए और फ्लॉप घोषित हो गई। फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन और चंकी पांडे जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं मई, 2025 में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'रेड 2' बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इसने बॉक्स ऑफिस पर 178.08 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म में रितेश देशमुख नकारात्मक भूमिका में थे और वाणी कपूर भी शामिल थीं।

Advertisement

#4 & #5

'सिंघम अगेन' और 'औरों में कहां दम था'

रोहित शेट्‌टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिंघम अगेन' कॉप यूनिवर्स की एक और सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रही। 269.35 करोड़ रुपये की कमाई के बावजूद इसे औसत दर्जे की फिल्म बताया गया। इसमें करीना कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे कलाकार शामिल हैं। साल 2024 में आई फिल्म 'औरों में कहां दम था' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। इसने भारत में कुल 8.59 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement