LOADING...
रामसे ब्रदर्स की बायोपिक का निर्माण कर रहे अजय देवगन, जानें कौन हैं ये भाई

रामसे ब्रदर्स की बायोपिक का निर्माण कर रहे अजय देवगन, जानें कौन हैं ये भाई

Nov 07, 2019
09:45 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इस समय काफी फिल्में कर रहे हैं। लेकिन इसी के साथ अजय प्रोड्क्शन पर भी ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अजय, रामसे ब्रदर्स की ज़िंदगी पर बन रही फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। इस फिल्म को बनाने के सारे राइट्स प्रीति सिन्हा ने खरीद लिए हैं। रितेश सिन्हा इसकी कहानी लिख रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कौन हैं रामसे ब्रदर्स जिनकी जिंदगी पर फिल्म बनेगी।

जानकारी

मुंबई में बिजली की दुकान चलाते थे फतेेहचंद रामसे

बता दें कि फतेहचंद रामसे अपने सात बेटों के साथ मुंबई आए थे और उनके बेटों ने रामसे ब्रदर्स के नाम से हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्में बनाने का इतिहास लिखा। फतेहचंद, मुंबई में बिजली की दुकान चलाते थे और उसी दौरान उन्होंने 'शहीद ए आजम भगत सिंह', 'रुस्तम सोहराब' जैसी फिल्में बनाईं। ये फिल्में फ्लॉप हुईं। उनकी 'एक नन्ही मुन्नी लड़की' भी फ्लॉप हुई, लेकिन इसमें पृथ्वीराज कपूर का मुखौटा पहनकर मुमताज को डराने का सीन हिट हुआ।

ऐतिहासिक फिल्में

रामसे ब्रदर्स ने बनाई हिट हॉरर फिल्में

इसके बाद रामसे सीनियर ने 'दो गज जमीन के नीचे' बनाई। फिल्म सुपरहिट रही थी। वहीं, हिंदी सिनेमा में 'बंद दरवाजा', 'वीराना', 'पुराना मंदिर', 'पुरानी हवेली' जैसी फिल्में हॉरर सिनेमा की हिट फिल्में मानी जाती हैं। इन फिल्मों को रामसे ब्रदर्स ने ही बनाया था। रामसे ब्रदर्स ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाया। फतेहचंद के सातों बेटों का नाम- तुलसी रामसे, कुमार रामसे, करन रामसे, केशू रामसे, गंगू रामसे, श्याम रामसे और अर्जुन रामसे है।

Advertisement

बयान

मैं और अजय काफी उत्साहित- प्रीति

वहीं, प्रोजेक्ट पर प्रीति ने कहा, "स्वर्गीय तुलसी रामसे और श्याम रामसे के साथ रामसे परिवार के प्रत्येक सदस्य ने इस बायोपिक के लिए राइट्स देकर हम में विश्वास जताया है।" प्रीति ने आगे कहा, "मैं और अजय इसके लिए काफी उत्साहित हैं।"

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

देखें अजय देवगन का ट्वीट

जानकारी

इन फिल्मों का भी निर्माण कर रहे अजय

अजय इसके अलावा फिल्म 'त्रिभंगा' का भी निर्माण करे रहे हैं। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। इसमें काजोल लीड रोल में होंगी। इसके अलावा 'बिग बुल टाइटल' को भी अजय प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें लीड रोल में अभिषेक बच्चन होंगे।

Advertisement