कौन हैं अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे, जो हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार
क्या है खबर?
साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अब इसकी चपेट में सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़ी हस्तियां भी आ रही हैं। हाल ही में शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते और अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गए। खबरों के मुताबिक, उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी के जरिए पैसे निकाल लिए गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मामला
क्या है पूरा मामला?
द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ऐश्वर्य ने बताया कि वह अपनी मां और दादी के साथ रहते हैं।
30 अक्टूबर को वह अंधेरी स्थित अपने घर पर थे, तभी रात करीब 1:30 बजे उन्हें एक मैसेज मिला कि उनके बैंक खाते से 307.82 रुपये कट गए हैं।
8 मिनट बाद, उन्हें एक और मैसेज मिला जिसमें बताया गया कि उनके खाते से 15,511.98 रुपये और कट गए हैं। इसके बाद 4 और धोखाधड़ी वाले ट्रांजैक्शन हुए।
रकम
ऐश्वर्य ने गवाएं कुल इतने रुपये
ऐश्वर्य ने आगे बतया कि साइबर फ्रॉड में उनका कुल 19,638.15 रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद, ऐश्वर्य ओशिवारा पुलिस स्टेशन गए और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पता चला है कि ये ट्रांजैक्शन विदेश से किए गए थे।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 'भारतीय न्याय संहिता' और 'सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम' (IT Act) की धाराओं के तहत एक अज्ञात साइबर जालसाज के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
पहचान
कौन हैं ऐश्वर्य?
ऐश्वर्य ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में सहायक निदेशक के तौर पर काम किया था।
पिछले साल, उन्होंने अनुराग कश्यप की 2 भागों वाली क्राइम-कॉमेडी फिल्म 'निशांची' से एक अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
अपनी पहली ही फिल्म में ऐश्वर्य ने दौहरी भूमिका निभाई और इसके लिए उन्हें काफी सराहा गया। वहीं ऐश्वर्य जल्द ही फिल्म 'बेपरवाह' में भी नजर आएंगे।