कान्स फिल्म फेस्टिवल: ऐश्वर्या राय का रेड कार्पेट पर कब चलेगा जादू? आ गया अपडेट
क्या है खबर?
79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज 12 मई को हुआ और 23 मई को इसका समापन होने वाला है। इस वैश्विक समारोह से अब तक आलिया भट्ट, अदिति राव हैदरी, डायना पेंटी और हुमा कुरैशी समेत कई हसीनाओं के लुक सामने आ चुके हैं। हालांकि फैंस को उस शख्सियत का इंतजार है, जिन्हें वह कान्स की पहचान मानते हैं। यह नाम कोई और नहीं, बल्कि ऐश्वर्या राय का है जो इस समारोह में जल्द शिरकत कर सकती हैं।
आगमन
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय के शामिल होने की चर्चा
बताया जाता है कि पूर्व मिस वर्ल्ड की अनुपस्थिति से निराश फैंस जल्द ही फ्रेंच रिवेरा में उनके आगमन की उम्मीद कर सकते हैं। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या कान्स फेस्टिवल के समापन समारोह, यानी 23 मई को शामिल होंगी। वह कुछ अज्ञात कारणों के चलते अब तक इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए फ्रांस नहीं जा सकी थीं। बेशक यह खबर उनके फैंस की खुशी को दोगुना कर देगी जो उनके प्रवेश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पदार्पण
साल 2002 में ऐश्वर्या ने कान्स में किया था पदार्पण
ऐश्वर्या ने साल 2002 में अपनी फिल्म 'देवदास' के प्रीमियर में शिरकत करके कान्स फेस्टिव में पदार्पण किया था। उनके साथ रेड कार्पेट पर शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली भी शामिल हुए थे। तीनों ने नीले रंग की घोड़ागाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया था और यह पल पॉप संस्कृति के इतिहास में हमेशा के लिए अमर बन गया जिसे कभी दोहराया नहीं जा सकता। तब से ऐश्वर्या हर साल कान्स में शिरकत करती आ रही हैं।