पेरिस फैशन वीक में छाया ऐश्वर्या राय का 'शाही' अंदाज, मखमली गाउन में लगीं खूबसूरत
क्या है खबर?
ऐश्वर्या राय ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फैशन की दुनिया में उनका कोई मुकाबला नहीं है। पेरिस फैशन वीक 2026 के दौरान उन्होंने एफिल टॉवर के शानदार नजारे के बीच प्लेस जॉफ्रे स्थित रैंप पर वॉक किया, जिसका वीडियो देखकर लोग उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे। वैश्विक एंबेसडर ऐश्वर्या ने इस साल की सशक्त थीम 'वॉक योर वर्थ' के तहत रैंप वॉक किया है। उनके साथ केंडल जेनर और ईवा लोंगोरिया भी मौजूद रहीं।
रैंप वॉक
शोकेस के लिए शाही अंदाज में नजर आईं ऐश्वर्या
लॉरियल पेरिस की लंबे समय से ब्रांड एंबेसडर रहीं ऐश्वर्या ने इसके 9वें 'ले डफिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने अपना शाही अंदाज दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
सोशल मीडिया पर आई वीडियो में, अभिनेत्री को डिजाइनर यारा शूमेकर द्वारा डिजाइन की गई काली मखमली ड्रेस पहने देखा जा सकता है।
इस आउटफिट के साथ उन्होंने क्राउन-स्टाइल टियारा पहना है। बरगंडी कलर के बाल और क्लासी लुक में उनकी अदाएं देखने लायक हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
#AishwaryaRai G.O.A.T. ❤️🙇♂️👑🗺️🇮🇳🙏#AishwaryaRaiAtLeDéfilé2026
— Arijit Bhattacharya (@Aishusforever) September 28, 2026
YES! YES! YES!
The Empress is here.
The one and the only
A I S H W A R Y A R A I
AV courtesy of L'Oréal Paris pic.twitter.com/qTD6pZzhMe