Page Loader
बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियाें ने मां बनने पर लिया ब्रेक, एक तो 15 साल बाद लौटीं
मां बनने के बाद इन अभिनेत्रियों ने लिया एक्टिंग से ब्रेक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aishwaryaraibachchan_arb)

बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियाें ने मां बनने पर लिया ब्रेक, एक तो 15 साल बाद लौटीं

May 11, 2025
02:36 pm

क्या है खबर?

जीवन में मां का किरदार सबसे अहम होता है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने पर्दे पर मां की भूमिका जीवंत की है। कुछ अभिनेत्रियों ने तो एक नहीं, बल्कि कई फिल्मों में मां की भूमिका निभाई है, वहीं कुछ ऐसी हैं, जिन्होंने मां बनने के बाद असल जिंदगी काफी समय के लिए अभिनय से दूरी बना ली। आज यानी मातृ दिवस के मौके हम आपको हिंदी सिनेमा की उन्हीं अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं।

बके

ऐश्वर्या राय

शादी के चार 4 बाद 2011 में ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या की मां बनीं और फिल्मों से ब्रेक ले लिया। साल 2015 में उन्होंने फिल्म 'जज्बा' से बॉलीवुड में वापसी की थी। हर भूमिका में फिट हो जाने वाली ऐश्‍वर्या ने असल जिंदगी में भी मां की भूमिका बहुत अच्‍छे से निभाई है। आज भी ऐश जहां कहीं भी जाती हैं, उनकी बेटी उनके साथ होती है। ऐश्वर्या के मुताबिक आराध्या के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी हो गई।

बके

श्रीदेवी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी ने मां बनने से पहले 1997 में आई फिल्म 'जुदाई' में काम किया था और उसी साल श्रीदेवी ने बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म दिया था। इसके 3 साल बाद साल 2000 में उनकी छोटी बेटी खुशी का जन्म हुआ था। श्रीदेवी ने अपनी दोनों बेटियों की परवरिश की खातिर इंडस्ट्री से पूरे 15 सालों का ब्रेक लिया था। उन्होंने साल 2012 में आई फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से फिल्मों में वापसी की थी।

कम

काजोल

काजोल ने पहला ब्रेक साल 2003 में अपने बेटी निसा देवगन के जन्म के बाद लिया था, जिसके करीब 3 साल बाद फिल्म 'कभी अलविदा न कहना' से बॉलीवुड में वापसी की थी। फिर काजोल ने 2010 में अपने बेटे यानी युग के जन्म के बाद भी अभिनय से दूरी बना ली थी। 5 साल बाद साल 2015 में वह शाहरुख खान संग फिल्म 'दिलवाले' में दिखी थीं। काजोल कहती हैं कि उनके दोनों बच्चों में उनकी जान बसती हैं।

कब

ईशा देओल और सोनाली बेंद्रे

साल 2017 में अपनी बड़ी बेटी राध्या के जन्म के बाद ईशा देओल ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। उन्होंने 8 साल बाद इसी साल आई फिल्म 'तुमको मेरी कसम' से बड़े पर्दे पर वापसी की है। उधर साल 2005 में सोनाली ब्रेंद्रे ने अपने बेटे रणवीर बहल को जन्म दिया था और 8 साल बाद 2013 में फिल्म 'वन्स अपॉन एनी टाइम इन मुंबई दोबारा' से फिल्मों में वापसी की थी।