LOADING...
कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय, बेटी अराध्या भी साथ; देखें वीडियो
ऐश्वर्या राय कान्स के लिए रवाना हुईं

कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुईं ऐश्वर्या राय, बेटी अराध्या भी साथ; देखें वीडियो

May 22, 2026
09:29 am

क्या है खबर?

फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 12 मई से हुई थी। 23 मई को इस समारोह का समापन होने जा रहा है, लेकिन इससे पहले भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऐश्वर्या राय इस समारोह में शिरकत करने के लिए रवाना हो गई हैं और उनके साथ बेटी आराध्या बच्चन भी माैजूद रहीं। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी के साथ देखा गया।

समारोह

कान्स के आखिरी दिन रेड कार्पेट पर उतरेंगी ऐश्वर्या

वीडियो में अभिनेत्री को काले रंग के कपड़ों में देखा जा सकता है। अराध्या भी मैचिंग कपड़ों में दिखीं। टर्मिनल में जाने से पहले दोनों ने वहां मौजूद पैपराजी को पोज दिए और फिर मुंबई एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गईं। मनी कंट्रोल के मुताबिक, अभिनेत्री कान्स के समापन समारोह के दिन रेड कार्पेट पर उतरेंगी। कुछ अज्ञात कारणों के चलते वह अभी तक फ्रांस नहीं जा सकी थीं। हालांकि अब उनके जाने से फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement