NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' से लीक हुआ ऐश्वर्या का लुक, इस अवतार में नजर आईं अभिनेत्री
    मनोरंजन

    फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' से लीक हुआ ऐश्वर्या का लुक, इस अवतार में नजर आईं अभिनेत्री

    फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' से लीक हुआ ऐश्वर्या का लुक, इस अवतार में नजर आईं अभिनेत्री
    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 25, 2021, 11:34 am 1 मिनट में पढ़ें
    फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' से लीक हुआ ऐश्वर्या का लुक, इस अवतार में नजर आईं अभिनेत्री
    फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' से लीक हुआ ऐश्वर्या का लुक

    ऐश्वर्या राय बच्चन की पिछली फिल्में भले ही असफल रही हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है। यही वजह है कि प्रशंसकों को उनकी आने वाली तमिल फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' का बेसब्री से इंतजार है और हो भी क्यों ना, इसके जरिए उन्होंने एक बार फिर साउथ के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम के साथ हाथ जो मिलाए हैं। अब इस फिल्म से ऐश्वर्या की झलक भी सामने आ गई है। आइए देखते हैं कैसा होगा फिल्म में ऐश्वर्या का लुक।

    महारानी से कम नहीं लग रहीं ऐश्वर्या

    ऐश्वर्या का जो लुक फिल्म के सेट से लीक हुआ है, उसे देख एक बार फिर प्रशंसक उनके दीवाने हो जाएंगे। एक फैन ने उनकी यह तस्वीर पोस्ट की है। ऐश्वर्या ने लाल रंग की साड़ी और भारी गोल्डन ज्वैलरी पहनी है। इस लुक में वह किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं। उनके हाथ में एक पंखा है, जिससे वह अपने चेहरे पर हवा कर रही हैं। ऐश्वर्या के आस-पास फिल्म की टीम नजर आ रही है।

    यहां देखिए ऐश्वर्या का लुक

    Omg..!! Aishwarya Rai Bachchan spotted on the sets of #PonniyinSelvan Really very excited to watch this movie😍 pic.twitter.com/kmMN5iv28A

    — Goki (@Gokila81197469) August 24, 2021

    'पोन्नियन सेलवन' में डबल रोल करेंगी ऐश्वर्या

    ऐश्वर्या इस फिल्म में नंदिनि और उनकी मां मंधाकिनी यानी डबल रोल में नजर आएंगी। इसमें विक्रम, कार्थी, त्रिशा कृष्णा, प्रकाश राज, जयराम रवि और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कई कलाकार हैं। यह 1995 में आई कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास 'पोन्नियन सेलवन' पर निर्धारित है। इसकी कहानी साउथ के सबसे शक्तिशाली राजा पर आधारित है। फिल्म को 500 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला पोस्टर भी चुका है। फिल्म 2022 में रिलीज होगी।

    मणिरत्नम की फिल्म से ऐश्वर्या ने एक्टिंग जगत में किया था आगाज

    ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'ईरूवर' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद दोनों ने फिल्म 'गुरू' और 'रावण' में साथ काम किया। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मणिरत्नम की फिल्म के लिए वह ना कह ही नहीं सकतीं, इसलिए जब उनसे 'पोन्नियन सेलवन' के लिए संपर्क किया गया तो उनका जवाब हां ही था। ऐश्वर्या फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग के लिए ओरछा पहुंची हुई हैं।

    मां बनने के बाद ऐश्वर्या ने की थी पर्दे पर वापसी

    मां बनने के बाद ऐश्वर्या की 'जज्बा', 'सरबजीत', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'फन्ने खान' जैसी चार फिल्में आईं। हालांकि, 'ऐ दिल है मुश्किल' को छोड़ किसी भी फिल्म में ऐश्वर्या ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसे दर्शक याद कर सकें। ऐश्वर्या के कमबैक से बॉलीवुड को उम्मीदें थीं कि एक अच्छी और खूबसूरत नायिका वापस आएगी, लेकिन ऐश्वर्या कसौटी पर खरी नहीं उतरीं। अब देखते हैं कि 'पोन्नियन सेलवन' के जरिए वह दर्शकों का दिल जीत पाएंगी या नहीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    ऐश्वर्या राय

    बॉलीवुड समाचार

    मुनमुन दत्ता ने नहीं छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', फिर से शुरू की शूटिंग मुंबई
    'काला पत्थर' के 42 साल: फिल्मों से पहले कोयला खदानों में अमिताभ ने किया काम इंस्टाग्राम
    रणवीर सिंह अभिनीत 'अन्नियन' पर बढ़ा विवाद, हाईकोर्ट जाने को तैयार निर्माता मनोरंजन
    संजना गलरानी और रागिनी द्विवेदी ने किया था ड्रग्स का सेवन, फॉरेंसिक रिपोर्ट में हुई पुष्टि मनोरंजन

    मनोरंजन

    मनोज बाजपेयी ने केआरके के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, जानिए क्या है मामला सलमान खान
    इस साल दिसंबर में होगी 'स्पाइडर मैन', 'लाल सिंह चड्ढा' और 'पुष्पा' की टक्कर हॉलीवुड समाचार
    नीरज कोठारी की फिल्म 'ब्लैकआउट' में दिखेंगे विक्रांत मैसी और नोरा फतेही बॉलीवुड समाचार
    क्या साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म में हो गई सलमान खान की एंट्री? सलमान खान

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'कंचना 3' की अभिनेत्री और मॉडल एलेक्जेंड्रा जावी की मौत, गोवा में मिली लाश रूस समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शुरू की फिल्म 'मिशन मजनू' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    सुपरहिट तमिल फिल्म 'ओथा सेरप्पु' के हिंदी रीमेक में अभिषेक की एंट्री, शुरू की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    क्या अदिति राव हैदरी के साथ बनने जा रही सुपरस्टार विजय सेतुपति की जोड़ी? बॉलीवुड समाचार

    ऐश्वर्या राय

    'हीरा मंडी' में रेखा की जगह ऐश्वर्या राय को कास्ट कर सकते हैं भंसाली बॉलीवुड समाचार
    'राजा हिन्दुस्तानी' हो सकती थी ऐश्वर्या राय की डेब्यू फिल्म, इस कारण ठुकराया ऑफर बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ बच्चन ने परिवार के साथ लगवाई कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज बॉलीवुड समाचार
    भंसाली की फिल्म 'हीरा मंडी' में ऐश्वर्या, आलिया और दीपिका सहित दिख सकती हैं कई अदाकाराएं! दीपिका पादुकोण

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023