LOADING...
'सैयारा' के बाद अहान पांडे पर फिर दांव लगाएंगे मोहित सूरी, शुरू कर दी तैयारी
अहान पांडे फिर हाेंगे मोहित सूरी की फिल्म के हीरो

'सैयारा' के बाद अहान पांडे पर फिर दांव लगाएंगे मोहित सूरी, शुरू कर दी तैयारी

Apr 14, 2026
02:11 pm

क्या है खबर?

साल 2025 में आई म्यूजिकल-रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' ने अहान पांडे को रातों-रात लोकप्रिय कर दिया। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था जो पहले भी 'आशिकी 2' (2013) के जरिए दर्शकाें का दिल जीत चुके हैं। हालिया अपडेट के अनुसार, मोहित अपनी अगली रोमांटिक फिल्म में एक बार फिर अहान के साथ काम करेंगे। 'सैयारा' की अपार सफलता के बाद, अभिनेता-निर्देशक की यह जोड़ी फिर से एक साथ लौट रही है।

सुझाव

आदित्य चोपड़ा ने दिया था सुझाव

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह एक अधेड़ उम्र के लड़के और लड़की पर आधारित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। सूरी पहले यह फिल्म रणबीर कपूर के साथ करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बनी। आदित्य चोपड़ा ने उन्हें अहान के साथ एक और रोमांटिक-कॉमेडी बनाने का सुझाव दिया। चूकि अहान पहले से यशराज फिल्म्स के साथ एक फिल्म कर रहे हैं, जिसमें वह गैंगस्टर बनेंगे। इसलिए निर्माता को लगा कि रोमांटिक शैली में वापसी दर्शकों को पसंद आएगी।

स्क्रिप्ट

मोहित सूरी फिल्म की स्क्रिप्ट पर कर रहे काम

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि सूरी, अहान के हिसाब से स्क्रिप्ट को फिर से लिख रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। फिलहाल, अहान इस वक्त अली अब्बास जफर की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ शरवरी, ऐश्वर्या ठाकरे, बॉबी देओल और जिमी शेरगिल जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आएंगे।

Advertisement