अहान पांडे की फिल्म ने 2027 पर गड़ाई नजर, निर्देशक अली अब्बास जफर का तगड़ा दांव
क्या है खबर?
साल 2025 में आई 'सैयारा' से रातों-रात मशहूर हुए अहान पांडे अपनी अगली एक्शन फिल्म के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसके निर्देशन की कमान अली अब्बास जफर ने उठाई है, जबकि आदित्य चोपड़ा बतौर निर्माता जुड़े हैं। 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद, निर्माता-निर्देशक के रूप में ये उनका 5वां सहयोग है। अब इसकी रिलीज तारीख पर एक बड़ा अपडेट आया है।
योजना
त्योहारी फायदा उठाना चाहते हैं निर्माता
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, अब्बास जफर अपनी अनाम फिल्म 26 मार्च, 2027 पर रिलीज करेंगे। चूकि इसी दिन गुड फ्राइडे की त्योहारी छुट्टी होगी, जिससे फिल्म की कमाई को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में कहा गया कि फिल्म की शूटिंग UK में बड़े पैमाने पर पूरी हुई है। यशराज फिल्म्स इसे रोमांस-एक्शन शैली में एक बेहतरीन थिएटर प्रस्तुति के रूप में प्रस्तुत कर रहा है।
ऐश्वर्या ठाकरे और बॉबी देओल भी फिल्म का अहम हिस्सा होंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
BREAKING: Aditya Chopra locks March 26, 2027 (Good Friday) for Ali Abbas Zafar’s untitled next starring #AhaanPanday, #Sharvari, #AaishvaryThackeray & #BobbyDeol! The untitled romantic action drama marks the fifth producer-director collaboration between them after Mere Brother Ki… pic.twitter.com/2ZKCYMrBXZ
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) July 24, 2026
उम्मीद
रिलीज तय होने से फिल्म को मिली गति
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की रिलीज तारीख तय होने से इस परियोजना को गति मिली है, जो लगातार लोगों की दिलचस्पी बढ़ा रही है। खासकर इसलिए, क्योंकि इसमें एक उभरती हुई जोड़ी अहान और शरवरी मुख्य किरदारों में शामिल हैं।
वहीं बॉबी खलनायक बनकर एक बार फिर धमाल मचाते दिखाई देंगे।
बता दें, शरवरी और बॉबी को हाल ही में आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' में देखा गया है, जो 3 जुलाई को रिलीज हुई है।