LOADING...
'सैयारा' के बाद गैंगस्टर बनकर तहलका मचाएंगे अहान पांडे, नई फिल्म पर आया अपडेट
अहान पांडे की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

'सैयारा' के बाद गैंगस्टर बनकर तहलका मचाएंगे अहान पांडे, नई फिल्म पर आया अपडेट

Apr 13, 2026
03:50 pm

क्या है खबर?

मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' में 'कृष कपूर' का किरदार निभाकर अहान पांडे ने खूब लोकप्रियता हासिल की। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अली अब्बास जफर ने उठाई है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने बताया था कि मुंबई में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। अब हालिया अपडेट में अहान के किरदार को लेकर बड़ा अपडेट आया है, जिससे फैंस उत्साहित हैं।

किरदार

गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे अहान पांडे

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, अली अब्बास की फिल्म में अहान को एक गैंगस्टर के किरदार में देखा जाएगा। अभिनेता एक ऐसी भूमिका को निभाएंगे जो अपने प्यार के लिए एक भयंकर लड़ाई लड़ रहा है। यह फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन-रोमांस फिल्म बताई जा रही है। जहां 'सैयारा' में अहान का जुनूनी आशिक वाला किरदार देखने को मिला था, वहीं इस फिल्म में उनका अलग रूप दिखेगा जो सिर्फ प्यार में घायल नहीं है, बल्कि क्रूर और आक्रामक भी होगा।

कास्ट

जिमी शेरगिल समेत फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जिमी शेरगिल भी इस परियोजना का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म में उन्हें एक अहम भूमिका के लिए कास्ट किया गया है जो करीब 2 दशक बाद उनकी YRF में वापसी का प्रतीक होगा, क्याेंकि उनकी आखिरी फिल्म 'मोहब्बतें' (2000) थीं। ऐश्वर्या ठाकरे और बॉबी देओल भी फिल्म के साथ जुड़ चुके हैं। खबर है कि ऐश्वर्या फिल्म में विलेन का किरदार निभा सकती हैं, जबकि मुख्य महिला किरदार शरवरी निभाएंगी।

Advertisement