करण जौहर का 'कॉफी विद करण' के बाद नया धमाका, नए चैट शो से करेंगे वापसी
क्या है खबर?
'कॉफी विद करण' का नौवां सीजन इसका आखिरी सीजन होगा। ये ऐलान खुद करण जौहर ने जियो हॉटस्टार पर कर दिया था, लेकिन क्या एक चैट शो होस्ट के रूप में ये उनका आखिरी सफर है? बिल्कुल नहीं। खबर है कि करण एक बिल्कुल नए चैट शो को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जब कमान करण के हाथों में है, तो जाहिर है कि इसमें बॉलीवुड का स्टाइल, चमक-धमक और चटपटी खबरों का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।
रिपोर्ट
निर्देशन नहीं, नए चैट शो की तैयारी में हैं करण
मिड डे को मिली जानकारी के मुताबिक, करण अपना नया शो लाना चाहते हैं। दरअसल, 'कॉफी विद करण' नाम के अधिकार उनके पास नहीं बल्कि जियो हॉटस्टार के पास हैं।
कहा जा रहा था कि करण फिल्म निर्देशन पर ध्यान देने के लिए ये शो बंद कर रहे हैं, लेकिन असली वजह ये है कि वो पूरी तरह से अपना नया शो बनाना चाहते हैं, जिसे वो पहले यूट्यूब पर रिलीज करेंगे और फिर किसी बड़े OTT प्लेटफॉर्म को बेचेंगे।
कॉफी विद करण
'कॉफी विद करण' के आखिरी सीजन में जुटेंगे ये सितारे
हाल-फिलहाल करण का पूरा ध्यान 'कॉफी विद करण 9' पर है। इस आखिरी सीजन के लिए उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज सितारों को एक साथ जुटाया है।
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान ने गुरुवार को अपने एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। चर्चा है कि शो की शुरुआत या तो सलमान खान करेंगे या फिर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल। यही नहीं, पहली बार शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान भी एक साथ शो में नजर आएंगे।