प्रियांशु मोदी ने दिल्ली में अपनी पहली काव्य संग्रह का किया विमोचन
14 अगस्त को दिल्ली में निर्माता और लेखत प्रियंशू मोदी ने अपनी पहली कविता संग्रह, 'पोएम्स फॉर सिगरेट', एक इवेंट में लॉन्च की।
यह शाम उनके 13 साल के उस सफर का जश्न थी, जिसमें उन्होंने इस किताब को सबके सामने लाने का सपना पूरा किया। इस खास मौके पर उनके दोस्त, परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के साथी मौजूद थे।
प्रियंशू की कविताएं दिखाती हैं ये चीजें
प्रियंशू की कविताओं में अकेलेपन, रिश्तों की जटिलता, मानसिक स्वास्थ्य और उम्मीद जैसे गहरे विषय सामने आते हैं। ये कविताएं उनके खुद के जीवन के अलग-अलग पड़ावों से प्रेरित हैं।
प्रियंशू मोदी ने इस कार्यक्रम को 'रॉ' (कच्चा) और 'ऑनेस्ट' (ईमानदार) बताया, बिल्कुल वैसा ही जैसा वो चाहते थे। लॉन्च इवेंट में अहसान वजीर और तान्या बेदी जैसे कलाकारों का समर्थन पाकर, प्रियंशू को उम्मीद है कि उनके पाठक उनकी इन भावनाओं से भरी रचनाओं से जुड़ेंगे और शायद इनमें अपनी कहानियों को भी ढूंढ पाएंगे।