Loading...
'गनमास्टर G9' से आया इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा का रोमांटिक गाना, देखें वीडियो

'गनमास्टर G9' से आया इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा का रोमांटिक गाना, देखें वीडियो

Sep 23, 2026
12:19 pm

क्या है खबर?

इमरान हाशमी की आगामी फिल्म 'गनमास्टर G9' का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित और सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित, यह एक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य किरदार में हैं। निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही लोगों का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है। यह गाना इमरान और हिमेश रेशमिया की वापसी का प्रतीक है।

गाना

हिमेश के सुरों और संगीत ने बांधा समां

यूट्यूब पर 'अफसाना बनाया आपने' उसके वीडियो के साथ रिलीज किया गया है। यह गाना फिल्म में इमरान और जेनेलिया के बीच पनपते प्यार, जुनून और गहराई को दर्शाता है।

इसका संगीत हिमेश ने तैयार किया है और उन्होंने ही बोल लिखकर उन्हें अपनी आवाज में पिरोया है। दूसरी आवाज गायिका असीस कौर की है।

फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदार में हैं और यह 27 नवंबर, 2026 को बड़े पर्दे पर देगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT