Loading...
रश्मिका मंदाना ही नहीं, शूटिंग के दौरान इन अभिनेत्रियों को भी लगी थीं गंभीर चोटें
सेट पर हादसे का शिकार हुईं ये मशहूर अभिनेत्रियां

रश्मिका मंदाना ही नहीं, शूटिंग के दौरान इन अभिनेत्रियों को भी लगी थीं गंभीर चोटें

Aug 05, 2026
05:54 am

क्या है खबर?

रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'मैसा' की शूटिंग के दौरान डांस-एक्शन सीक्वेंस करते समय घायल हो गईं। चोट के बाद डॉक्टरों ने उन्हें करीब 6 सप्ताह तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। हालांकि, वह पहली अभिनेत्री नहीं हैं, जिन्हें शूटिंग के दौरान चोट लगी हो। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां फिल्म के सेट पर स्टंट या कठिन दृश्यों की शूटिंग करते हुए घायल हो चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में।

#1 & #2

कंगना रनौत और जैकलीन फर्नांडिस

फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में कंगना रनौत ने रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कई गंभीर चोटें लग गई थीं, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

फिल्म 'रेस 3' में जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उनकी आंख में चोट लग गई थी। हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने चश्मा पहनकर शूटिंग पूरी की।

#3 & #4

दिव्या खोसला और श्रद्धा कपूर

इस सूची में दिव्या खोसला का नाम भी शामिल है। दिव्या भी एक फिल्म में एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

आने वाली बायोपिक फिल्म 'ईथा' में लावणी डांस की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर के बाएं पैर का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें शूटिंग से 2 हफ्ते का ब्रेक लेना पड़ा था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 परिणीति चोपड़ा

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक 'साइना' की शूटिंग के दौरान परिणीति चोपड़ा गर्दन में गंभीर चोटें आई थीं। ऐसे में उन्हें शूटिंग से कुछ दिनों की छुट्टी लेनी पड़ी और लगातार फिजियोथेरेपी करानी पड़ी।

ADVERTISEMENT