NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गौहर खान के अलावा ये अभिनेत्रियां भी मना रही हैं अपना पहला मदर्स डे
    गौहर खान के अलावा ये अभिनेत्रियां भी मना रही हैं अपना पहला मदर्स डे
    मनोरंजन

    गौहर खान के अलावा ये अभिनेत्रियां भी मना रही हैं अपना पहला मदर्स डे

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 14, 2023 | 01:37 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गौहर खान के अलावा ये अभिनेत्रियां भी मना रही हैं अपना पहला मदर्स डे
    ये अभिनेत्रियां मना रही हैं पहला मदर्स डे

    मदर्स डे हर किसी के लिए खास होता है। हर कोई अपनी मां के लिए इस दिन को खास बनाने की कोशिश करता है। कई महिलाओं के लिए यह दिन इसलिए खास है क्योंकि वे पहली बार मदर्स डे मना रही हैं। कई फिल्मी हस्तियों के नाम भी इसमें शुमार हैं। पिछले साल कई अभिनेत्रियों की जिंदगी में नई खुशियां आईं और वे अपना पहला मदर्स डे मना रही हैं। आइए, नजर डालते हैं इन हस्तियों पर।

    आलिया भट्ट 

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही आलिया ने प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। पिछले साल नवंबर में आलिया ने एक बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा है। मां बनने के बाद आलिया कई बार इस सफर पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि बेटी के आने के बाद वह एक बेहतर इंसान बनी हैं।

    सोनम कपूर

    बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। इसके बाद 20 अगस्त, 2022 को सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने घर एक बेटे का स्वागत किया। कपल ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। मां बनने के बाद सोनम ने अपने करियर से ब्रेक लिया है और अपना पूरा समय बेटे को दे रही हैं। एक बातचीत में उन्होंने कहा था कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता उनका बच्चा ही है।

    बिपाशा बसु

    बिपाशा बसु पिछले साल नवंबर में मां बनी थीं। बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर एक बेटी के माता-पिता बने थे। कपल ने बेटी का नाम देवी रखा था। इंस्टाग्राम पर बिपाशा अक्सर बेटी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। कुछ समय पहले बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर बेटी की पहली झलक दिखाई थी। इस क्लोजअप तस्वीर में देवी बेहद प्यारी लग रही थी। उसकी तस्वीर पर बिपाशा-करण के दोस्त, इंडस्ट्री के साथियों और प्रशंसकों ने खूब प्यार लुटाया था।

    गौहर खान 

    गौहर खान और उनके पति जैद दरबार कुछ दिन पहले ही एक बेटे के माता-पिता बने हैं। 10 मई को गौहर ने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने यह खुशखबरी देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, '10 मई, 2023 को हमारे बेटे का जन्म हुआ है, जिससे हमें एहसास हुआ है कि खुशी किसे कहते हैं। हमारा बेटा सभी को प्रार्थनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद दे रहा है।'

    नयनतारा 

    दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन पिछले साल अक्टूबर में जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने थे। विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर खुशखबरी देते हुए लिखा था, 'नयन और मैं अम्मा-अब्बा बन गए हैं। हमें जुड़वा बेबी बॉय का आशीर्वाद मिला है। हमारे उइर और उलगम के लिए आपके आशीर्वाद की जरूरत है।' दोनों सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने थे। उनकी सरोगेसी को लेकर काफी विवाद भी हुआ था और वे कानूनी मुश्किल में भी फंस गए थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    आलिया भट्ट
    सोनम कपूर
    गौहर खान
    नयनतारा
    बिपाशा बसु

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट बनीं गुच्ची की पहली भारतीय ग्लोबल एम्बेसडर, जाहिर की खुशी बॉलीवुड समाचार
    मेट गाला कार्पेट के बाद कहां जाते हैं सितारे? सामने आया अंदर का वीडियो मेट गाला
    मेट गाला आफ्टर पार्टी छोड़कर वापस लौटीं आलिया भट्ट, निराश हुए प्रशंसक मेट गाला
    मेट गाला 2023: आलिया से पहले इन सितारों की ड्रेस डिजाइन कर चुके हैं प्रबल गुरुंग मेट गाला

    सोनम कपूर

    क्या है किंग चार्ल्स का कोरोनेशन कॉन्सर्ट, जिसको लेकर ट्रोल हो रही हैं सोनम कपूर? किंग चार्ल्स तृतीय
    सोनम कपूर होंगी किंग चार्ल्स के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में भाग लेने वाली इकलौती भारतीय हस्ती किंग चार्ल्स तृतीय
    सोनम कपूर की 'ब्लाइंड' से सामने आई अनदेखी तस्वीरें, अलग अवतार में दिखीं अभिनेत्री OTT प्लेटफॉर्म
    अंदर से ऐसा दिखता है सोनम कपूर का दिल्ली वाला घर, देखिए तस्वीरें आनंद आहूजा

    गौहर खान

    'बालिका वधू' की नेहा मर्दा बनी मां, इन सितारों के घर भी गूंजने वाली है किलकारी टीवी जगत की खबरें
    गौहर ने 'रोजे' को मूर्खता बताने पर जस्टिन और हैली को लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला जस्टिन बीबर
    दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम जल्द बनने वाले हैं माता-पिता, खास तस्वीर के साथ दी खबर टीवी जगत की खबरें
    गौहर खान और जैद दरबार बनने वाले हैं माता-पिता, वीडियो शेयर कर दी जानकारी सेलिब्रिटी गॉसिप

    नयनतारा

    आर माधवन की नई फिल्म 'द टेस्ट' का मोशन पोस्टर जारी, नयनतारा संग आएंगे नजर  आर माधवन
    नयनतारा की आखिरी फिल्म होगी शाहरुख खान की 'जवान', एक्टिंग से बनाई दूरी- रिपोर्ट्स  जवान फिल्म
    नयनतारा भी हुईं थीं कास्टिंग काउच का शिकार, निर्माता ने की थी "समझौते" की मांग कास्टिंग काउच
    फिल्म इंडस्ट्री में एक नहीं कई अभिनेत्रियों ने बदले नाम, जानिए क्यों हुए ये बदलाव तब्बू

    बिपाशा बसु

    बिपाशा बसु ने दिखाया बेटी देवी का चेहरा, इन बच्चों की झलकियां भी रहीं चर्चा में  करण सिंह ग्रोवर
    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु ने इन पांच फिल्मों में बिखेरा अपनी अदाकारी का जलवा जन्मदिन विशेष
    जन्मदिन विशेष: बिपाशा बसु अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान एक्सरसाइज
    प्रियंका को बोला गया काली बिल्ली, बॉलीवुड में इन अभिनेत्रियों ने भी झेला रंगभेद प्रियंका चोपड़ा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023