रानी मुखर्जी को मिला राज कपूर विशेष योगदान का पुरस्कार, भावुक हो गईं अभिनेत्री
क्या है खबर?
62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को प्रतिष्ठित राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुंबई के प्रभादेवी स्थित रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अभिनेत्री को यह सम्मान दिया, जिसे लेते वक्त वह भावुक हो गईं। रानी ने मंच से अपनी भावनाओं को मराठी भाषा में पिरोकर बयां किया। उन्होंने महाराष्ट्र को अपनी कर्मभूमि बताया और कहा कि ऐसे इस शहर ने उन्हें सब कुछ दिया।
आभार
रानी के लिए सिनेमा एक गहरी भावना
मुख्यमंत्री फडणवीस से राज कपूर विशेष योगदान का पुरस्कार लेते वक्त रानी भावुक हो गईं।
उन्होंने मराठी में कहा, "महाराष्ट्र मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं है, यह मेरी जन्मभूमि है, मेरी कर्मभूमि है और मेरी जिंदगी का एक अटूट हिस्सा है। जब आपको अपने लोगों और अपनी मातृभूमि से यह पहचान मिलती है, तो वह पल बेहद खास हो जाता है।"
उन्होंने महाराष्ट्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि यह पुरस्कार पाना उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
At the 62nd Maharashtra State Film Awards ceremony,Maharashtra Chief Minister @Dev_Fadnavis honoured #Rani_Mukerji with the prestigious “Raj Kapoor Special Contribution Award” for her outstanding contribution to Indian cinema.@Rani_mukherji pic.twitter.com/m2C2VGUI3b
— शुभम कराड (@shubham_9909) September 9, 2026
भावनाएं
"इस पुरस्कार में मुझे मेरा मुंबई, मेरा महाराष्ट्र दिखेगा "
रानी ने आगे कहा, "मुंबई ने मुझे मेरी पहचान दी है। इसने मुझे दर्शक दिए हैं। इसने मुझे करियर दिया है। और यह मेरा घर, मेरा सुरक्षित ठिकाना, मेरा सब कुछ रहा है। इसलिए यह पुरस्कार मेरे दिल में एक खास जगह रखेगा क्योंकि जब भी मैं इसे देखूंगी, मुझे सिर्फ एक पुरस्कार नहीं दिखेगा। मुझे मेरा मुंबई, मेरा महाराष्ट्र दिखेगा।"
अभिनेत्री बताया कि उन्होंने सिनेमा को कभी महज एक पेशा नहीं माना। यह उनके लिए गहरी भावना है।