NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 3' में नजर आ सकती हैं नोरा फतेही
    अगली खबर
    रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 3' में नजर आ सकती हैं नोरा फतेही

    रेमो डिसूजा की फिल्म 'ABCD 3' में नजर आ सकती हैं नोरा फतेही

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 13, 2021
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    डांस की दुनिया में फिल्म 'ABCD' सीरीज की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा ने ऐलान किया था कि वह इस सीरीज का तीसरा भाग लेकर आ रहे हैं।

    अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में अभिनेत्री और चर्चित डांसर नोरा फतेही नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    इस फिल्म का पहला भाग आठ साल पहले रिलीज किया गया था।

    रिपोर्ट

    नोरा ने रेमो से की थी मुलाकात- रिपोर्ट

    रिपोर्ट के मुताबिक, नोरा को हाल ही में रेमो और उनकी पत्नी से मिलते हुए देखा गया था। इसके बाद चर्चा होने लगी कि नोरा, रेमो की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ABCD 3' में काम कर सकती हैं।

    बता दें कि इससे पहले नोरा ने रेमो की 2020 में आई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में भी काम किया था।

    जब रेमो को हार्ट अटैक आया था, उस वक्त भी नोरा ने अस्पताल में जाकर उनसे मुलाकात की थी।

    घोषणा

    जल्द हो सकती है 'ABCD 3' की घोषणा

    टाइम्स ऑफ इंडिया को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रेमो ने कहा था, "मैं 'ABCD' सीरीज का तीसरा पार्ट लाने की योजना पर काम कर रहा हूं। हम स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और यह लगभग पूरा हो चुका है। हम जल्द इसकी घोषणा जल्द करने जा रहे हैं।"

    उन्होंने आगे बताया था कि इसमें मुख्य कलाकार एक डांसर ही होगा।

    इसके साथ ही इस फिल्म को लेकर फैंस की रुचि बढ़ गई है।

    पहला भाग

    2013 में रिलीज हुई 'ABCD' थी हिट

    रेमो द्वारा निर्देशित फिल्म 'ABCD: एनी बडी केन डांस' फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इस सीरीज का पहला भाग 2013 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला था।

    यह उस दौर की हिट फिल्म साबित हुई थी। इसमें कई दिग्गज कोरियोग्राफरों को एक साथ देखा गया था। इस फिल्म में प्रभु देवा, गणेश आचार्य, धर्मेश, सलमान युसफ खान और लॉरेन गॉटिलेब जैसे कलाकार शामिल थे।

    जानकारी

    दूसरे भाग में दिखे थे वरुण और श्रद्धा

    इस फिल्म का दूसरा भाग 2015 में रलीज हुआ था, जिसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में दिखे थे। इस सीरीज को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली थीं। इसमें वरुण और श्रद्धा की केमिस्ट्री देखने लायक थी।

    वर्कफ्रंट

    इस फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं नोरा

    नोरा को रियलिटी डांस शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में कुछ समय के लिए जज के तौर पर देखा गया था। इस शो में उन्होंने प्रतिभागियों का खूब हौसला बढ़ाया गया था। यहां उनकी और टैरेंस लुईस की शानदार केमिस्ट्री भी देखने लायक थी।

    इसके अलावा नोरा अजय देवगन की आगामी फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में उनके साथ अजय के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त नजर आ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    मुंबई

    मुंबई: खेलते समय गले में गुब्बारा फंसने से चार वर्षीय मासूम की मौत महाराष्ट्र
    घर से लेकर फार्महाउस तक विराट कोहली के पास हैं ये लक्जरी प्रॉपर्टी दिल्ली
    मुकेश अंबानी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे के माता-पिता बने आकाश और श्लोका मुकेश अंबानी
    मुंबई हमले के साजिशकर्ता लखवी को हर महीने 1.5 लाख रुपये देगा पाकिस्तान, मंजूरी मिली भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' का हिस्सा हो सकते हैं कार्तिक आर्यन मुंबई
    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' अंग्रेजी भाषा में भी होगी रिलीज दीपिका पादुकोण
    'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' में सलमान के खिलाफ आयुष का दिखा गैंगस्टर लुक सलमान खान
    प्रभास और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' की शूटिंग 'आरंभ' प्रभास

    सोशल मीडिया

    दिवंगत कर्नल नरिंदर 'बुल' कुमार पर बनने जा रही है बायोपिक ट्विटर
    नीतीश सरकार का फरमान, अब सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ "अपमानजनक" पोस्ट पर होगी कार्रवाई बिहार
    सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में रखा जाएगा सड़क का नाम ट्विटर
    'एनिमल' में रणबीर के पिता बनेंगे अनिल कपूर, पत्नी की भूमिका निभाएंगी परिणीति चोपड़ा इंस्टाग्राम

    मनोरंजन

    कल से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा रहे हैं सिनेमाघर, जारी हुई नई गाइडलाइन्स बॉलीवुड समाचार
    फिर साथ दिखेंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, करण जौहर बनाने जा रहे हैं रोमांटिक फिल्म! करण जौहर
    शाहरुख खान की 'पठान' से लीक हुए एक्शन सीन्स, दुबई में चल रही है शूटिंग दीपिका पादुकोण
    दीपिका पादुकोण की इन फिल्मों का फैंस को है इंतजार, जल्द होंगी रिलीज मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025