LOADING...
थलापति विजय पर भड़कीं अभिनेत्री जूली- एक बार रोक देते तो आज जिंदा होता मेरा बच्चा
थलापति विजय पर अभिनेत्री जूली ने लगाए ये आरोप

थलापति विजय पर भड़कीं अभिनेत्री जूली- एक बार रोक देते तो आज जिंदा होता मेरा बच्चा

May 31, 2026
09:43 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा और तमिलनाडु की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। तमिल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री जूली ने सुपरस्टार और TVK पार्टी के प्रमुख थलापति विजय और उनके समर्थकों पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। जूली ने मीडिया के साथ हुई हाालिया बातचीत में ये दावा किया है कि विजय के समर्थकों द्वारा की गई बेरहम और लगातार मानसिक प्रताड़ना (ट्रोलिंग) के कारण उनका गर्भपात हो गया है।

शिकायत

थलपति विजय के समर्थकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

अभिनेत्री और पूर्व नर्स जूली ने अभिनेता व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के फैंस और उनकी पार्टी के समर्थकों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। जूली का दावा है कि TVK समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर की गई बेरहम और लगातार ट्रोलिंग के कारण उन्हें भारी मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, जिसकी वजह से उनका गर्भपात हो गया। इस गंभीर उत्पीड़न और मानसिक शोषण को लेकर जूली ने चेन्नई में पुलिस के पास एक आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई है।

खुलासा

जूली ने 8 लोगों पर दर्ज कराया था मामला

मीडिया से बात कर जूली बोलीं कि उन्होंने सबसे पहले मार्च में पुलिस से संपर्क किया था और ऑनलाइन उत्पीड़न के आरोप में 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, बाद में उन्हें एक नोटिस मिला, जिसमें कहा गया कि ये मामला दीवानी मानहानि के अंतर्गत आता है, ना कि आपराधिक मानहानि के। उन्होंने बताया कि DMK से TVK की नई सरकार बनने के बाद जारी किए गए इस नोटिस को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।

Advertisement

दावा

"मुझ पर किडनी घोटाले का झूठा दाग लगाया, मैंने अपना बच्चा खो दिया"

जूली ने आगे आरोप लगाया कि इसके बाद सोशल मीडिया पर उन पर 15 लाख रुपये के किडनी घोटाले से जुड़े होने के झूठे आरोप लगाए जाने लगे। जूली ने बताया कि हाल ही में उनकी शादी हुई थी और उन्होंने अपने पहले बच्चे को खो दिया है। उनका दावा है कि ट्रोलिंग और ऑनलाइन गाली-गलौज के कारण उन्हें जो गंभीर मानसिक प्रताड़ना और गहरा सदमा लगा, उसी वजह से उनके बच्चे की मौत हुई है।

Advertisement

आरोप

विजय सिर्फ एक बार कह देते तो बच जाती मेरे बच्चे की जान- जूली

जूली ने कहा, "मेरे बच्चे को खोने के जिम्मेदार विजय हैं। भले ही उन्होंने ये सीधेतौर पर नहीं किया, लेकिन अगर उन्होंने सिर्फ एक शब्द या अपने समर्थकों से पीछे हटने को कहा होता तो आज मैंने वो नहीं खोया होता, जो मैंने खो दिया है।" जूली ने आगे आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के इस पूरे खेल के पीछे विजय की पार्टी (TVK) का एक समर्थक और एक वकील शामिल हैं, जो जानबूझकर ये सब करवा रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

विजय और उनके समर्थकों पर भड़कीं जूली

परिचय

जानिए कौन हैं अभिनेत्री जूली

जूली को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'बिग बॉस तमिल' (सीजन 1) से मिली थी। इस शो में आने के बाद वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं। साल 2017 में तमिलनाडु के प्रसिद्ध 'जल्लीकट्टू आंदोलन' दौरान जूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वो बढ़-चढ़कर नारे लगा रही थीं। इसी के बाद जूली रातों-रात चर्चा में आ गई थीं। उन्होंने तमिल फिल्मों में अभिनय किया और कई टीवी शोज में बतौर एंकर और होस्ट भी नजर आईं।

Advertisement