Loading...
रावण की भूमिका कर अमर हो गए ये अभिनेता, अब यश पर टिकी हैं सबकी निगाहें
रावण के किरदार में इन अभिनेताओं का नहीं था कोई मुकाबला

रावण की भूमिका कर अमर हो गए ये अभिनेता, अब यश पर टिकी हैं सबकी निगाहें

Aug 09, 2026
09:19 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यश के इस किरदार को लेकर दर्शकों में काफी उत्साहित हैं। हालांकि, उनसे पहले भी कई दिग्गज अभिनेताओं ने पर्दे पर लंकेश रावण का दमदार किरदार निभाकर अमिट छाप छोड़ी है। उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिन्होंने रावण के किरदार को यादगार बना दिया।

#1 & #2

अरविंद त्रिवेदी और अखिलेंद्र मिश्रा

अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की 'रामायण' में रावण का किरदार निभाया था। उनके अभिनय के लोग दिवाने हो गए थे। ऐसे में उन्होंने रावण के अपने इस किरदार को अमर बना दिया।

साल 2008 में आए आनंद सागर के 'रामायण' सीरियल में अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने रावण की भूमिका निभाई थी। इसमें उनक भावुक और मानवीय पक्ष दिखाया गया था। ऐसे में लोगों को यह शो खूब पसंद आया था।

#3 

ओम पुरी

श्याम बेनेगल के ऐतिहासिक धारावाहिक 'भारत एक खोज' के रामायण वाले एपिसोड में दिवंगत दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने 'रावण' का किरदार निभाया था।

उन्होंने परंपरा से हटकर रावण की बुद्धिजीवियों वाली विद्वता और अहंकारी जटिलता को बेहद सजीवता से पर्दे पर उतारा। उनकी भारी आवाज और दमदार संवाद अदायगी ने इस पात्र में एक अनोखी छाप छोड़ी। समीक्षकों और दर्शकों ने उनके इस परिपक्व अभिनय की खूब प्रशंसा की थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

निकितन धीर

साल 2024 में आए सीरियल 'श्रीमद् रामायण' में निकितन धीर ने रावण का किरदार निभाया था। उनके लुक से लेकर अभिनय तक की खूब तारीफ हुई थी। रावण के किरदार को उन्होंने जिस तरह निभाया, उसे दर्शकों ने खूब सराहा।

ADVERTISEMENT