Loading...
जब बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने ये सितारे, लुक-अभिनय ने खींचा सबका ध्यान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार में इन सितारों ने बटोरी सुर्खियां

जब बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने ये सितारे, लुक-अभिनय ने खींचा सबका ध्यान

Sep 17, 2026
04:38 pm

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों की बाढ़ सी आ गई है। लंबे राजनीतिक सफर के दौरान उनके जीवन और सार्वजनिक जीवन पर कई फिल्में और वेब सीरीज भी बनाई गई हैं। इन प्रोजेक्ट्स में कई अभिनेताओं ने पर्दे पर नरेंद्र का किरदार निभाया है। ऐसे में उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उन अभिनेताओं के बारे में, जिन्होंने नरेंद्र की भूमिका निभाई है।

#1 & #2

फैसल खान और रजित कपूर

'मोदी: जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' में फैसल खान ने नरेंद्र का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने नरेंद्र के किशोरावस्था वाले दौर का किरदार निभाया है, जबकि आशीष शर्मा ने बड़े और बाद में महेश ठाकुर ने गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद के समय में नरेंद्र का किरदार निभाया।

फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में रजित कपूर ने नरेंद्र का किरदार निभाया था। उनके अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया था।

#3 & #4

महेश ठाकुर और अरुण गोविल

महेश ठाकुर ने 'मोदी: जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन' में नरेंद्र का किरदार निभाया था। उन्होंने नरेंद्र के बाद के राजनीतिक जीवन और गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान का किरदार निभाया।

अरुण गोविल ने 2024 की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'आर्टिकल 370' में प्रधानमंत्री नरेंद्र की भूमिका निभाई है। आदित्य सुहास जांभले के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अरुण के अभिनय को खूब पसंद किया गया था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय ने उमंग कुमार की निर्देशित बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसमें गुजरात में नरेंद्र के शुरुआती जीवन से लेकर उनके राजनीतिक करियर के अलग-अलग पड़ावों को दिखाया गया है।

ADVERTISEMENT