NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'चंदू चैंपियन': कार्तिक आर्यन से पहले इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया खिलाड़ियों का किरदार 
    अगली खबर
    'चंदू चैंपियन': कार्तिक आर्यन से पहले इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया खिलाड़ियों का किरदार 
    जानिए किन-किन कलाकारों ने निभाया खिलाड़ियों का किरदार (तस्वीर: एक्स/@TheAaryanKartik)

    'चंदू चैंपियन': कार्तिक आर्यन से पहले इन कलाकारों ने पर्दे पर निभाया खिलाड़ियों का किरदार 

    लेखन पलक
    May 19, 2024
    02:00 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का चलन काफी समय से चल रहा है।

    इस समय तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर पर बनी 'चंदू चैंपियन' की धूम देखने को मिल रही है।

    कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत का किरादर निभाया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब किसी कलाकार को खिलाड़ी का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा हो।

    चलिए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में, जो पर्दे पर खिलाड़ियों का किरदार निभा चुके हैं।

    #1 और #2

    इरफान खान और फरहान अख्तर

    दिवंगत अभिनेता इरफान खान बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में शामिल हैं। उन्होंने अपने कमाल के अभिनय से साल 2012 में आई फिल्म 'पान सिंह तोमर' में भारतीय राष्ट्रीय खेल के स्वर्ण पदक विजेता पान सिंह को जिवीत किया था। अभिनेता के अभिनय की हमेशा की तरह खूब तारीफ हुई थी।

    फरहान अख्तर ने धावक मिल्खा सिंह के रूप में 'भाग मिल्खा भाग' में काबिल-ए-तारीफ काम किया था। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म के लिए फरहान को खूब सराहना मिली थी।

    #3 और #4

    प्रियंका चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत

    बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2014 में आई फिल्म 'मेरी कॉम' में बॉक्सिंग में 5 बार वर्ल्ड चैंपियन रहीं बॉक्सर एससी मेरी कॉम की भूमिका निभाई थी। प्रियंका की जानदार अदाकारी ने मेरी की प्रेरणादायक कहानी को कमाल का रूप दिया था।

    साल 2016 की फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में धोनी का किरदार दिंवगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था।

    #5 और #6

    दिलजीत दोसांझ और श्रेयस तलपड़े

    बॉलीवुड में अपने कौशल के दम पर पैर जमा रहे दिलजीत दोसांझ भी खिलाड़ी का किरदार निभा चुके हैं। दरअसल, अभिनेता साल 2018 में भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'सूरमा' में मुख्य किरदार निभाया था। इसमें उनके अभिनय की बहुत तारीफ हुई थी।

    साल 2022 में श्रेयस तलपड़े को सभी ने IPL में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी प्रवीण तांबे पर बनी फिल्म 'कौन प्रवीन तांबे?' में बॉलर बने देखा था।

    #7 और #8

    तापसी पन्नू और परिणीति चोपड़ा

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट की दुनिया में जो योगदान दिया है उसे नकारा नहीं जा सकता। उनके जीवन पर साल 2022 में फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' बनी थी, जिसमें तापसी पन्नू ने अपना अभिनय जौहर दिखाया था।

    परिणीति चोपड़ा भी खिलाड़ी के रूप में पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं। उन्होंने भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित फिल्म 'साइना' में मुख्य भूमिका निभाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुशांत सिंह राजपूत
    कार्तिक आर्यन
    प्रियंका चोपड़ा
    फरहान अख़्तर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार

    सुशांत सिंह राजपूत

    सुशांत सिंह राजपूत की जिस फ्लैट में हुई थी मौत, उसे ढाई साल बाद मिला किराएदार बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास बॉलीवुड समाचार
    सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं स्मृति ईरानी, बोलीं- उसे फोन करना चाहिए था स्मृति ईरानी

    कार्तिक आर्यन

    'आशिकी 3' में नहीं बनेगी कार्तिक और तारा सुतारिया की जोड़ी, महेश भट्ट ने किया खुलासा  महेश भट्ट
    सारा अली खान ने ब्रेकअप पर की बात, गुस्साए कार्तिक आर्यन ने निकाली भड़ास सारा अली खान
    कार्तिक आर्यन ने 'शहजादा' के लिए नहीं ली थी फीस, खुद बताई वजह शहजादा फिल्म
    जन्मदिन विशेष: 'चंदू चैंपियन' से 'आशिकी 3' तक, कार्तिक आर्यन की ये फिल्में हैं कतार में बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    क्या 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के साथ होगी प्रियंका चोपड़ा की वापसी? रणवीर सिंह
    प्रियंका चोपड़ा बचपन से ही हुईं रंगभेद का शिकार, मां बोलीं- परिवार में सब थे गोरे-चिट्टे  बॉलीवुड समाचार
    निक जोनस ने अपने डायबिटीज पर कहा- प्रियंका चोपड़ा किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार निक जोनास
    सुनील दर्शन ने किया 'अंदाज' के सीक्वल का ऐलान, तीन नए चेहरों को करेंगे लॉन्च  अक्षय कुमार

    फरहान अख़्तर

    फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने विशाल रामचंदानी को नया CEO नियुक्त किया  रितेश सिधवानी
    फरहान अख्तर की 'डॉन 3' से बाहर हुए शाहरुख खान, अब नए अभिनेता की तलाश जारी  शाहरुख खान
    राहुल बोस नहीं हैं फरहान की 'जी ले जरा' का हिस्सा, कहा- मुझसे नहीं किया संपर्क राहुल बोस
    फरहान अख्तर बने आमिर खान की फिल्म 'चैंपियंस' के हीरो, ठंडे बस्ते में 'जी ले जरा' आमिर खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025