NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अक्षय कुमार से पहले पर्दे पर ये कलाकार बन चुके हैं 'भगवान शिव'
    अगली खबर
    अक्षय कुमार से पहले पर्दे पर ये कलाकार बन चुके हैं 'भगवान शिव'
    पर्दे पर ये कलाकार बन चुके हैं शिव

    अक्षय कुमार से पहले पर्दे पर ये कलाकार बन चुके हैं 'भगवान शिव'

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 10, 2023
    12:29 pm

    क्या है खबर?

    शुक्रवार को अक्षय कुमार की प्रतिक्षित फिल्म 'ओह माय गॉड 2' (OMG 2) की रिलीज तारीख का ऐलान हुआ है। जहां 'OMG' में अक्षय भगवान कृष्ण के रूप में नजर आए थे, वहीं सीक्वल में वह भगवान शिव बने दिखाई दे रहे हैं।

    बड़ी-बड़ी जटाएं और माथे पर भस्म, उनके इस रूप ने खूब चर्चा बटोरी।

    आइए, नजर डालते हैं उन कलाकारों पर जो पर्दे पर भगवान शिव की भूमिका निभा चुके हैं।

    #1

    समर जय सिंह

    टीवी पर भगवान शिव की बात करें तो ज्यादातर लोगों ने मन में समर की ही छवि बनती है, भले ही लोग उनका नाम न जानते हों। समर भगवान शिव का किरदार निभाने वाले सबसे पहले कलाकारों में से हैं।

    उन्होंने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले टीवी शो 'ओम नम: शिवाय' में शिव का किरदार निभाया था।

    इसका प्रसारण 1997 में शुरू हुआ था। उस दौर में लोग इसके नए एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते थे।

    #2

    मोहित रैना

    मोहित रैना टीवी के सबसे लोकप्रिय 'शिव' हैं। उन्होंने लोकप्रिय शो 'देवों के देव महादेव' में शिव का किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई थी। स्टार भारत के इस शो में 'महादेव' के किरदार में उनके सरल अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    इसके बाद वह टीवी शो 'महाभारत' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' में भी नजर आए।

    मोहित 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'गुड न्यूज' और 'शिद्दत' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

    #3

    अरुण गोविल

    अरुण गोविल यूं तो रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम के रूप में जाने जाते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि वह टीवी पर भगवान शिव का किरदार भी निभा चुके हैं।

    1992 में आए शो 'शिव महिमा' में अरुण भगवान शिव के किरदार में नजर आए थे। हालांकि, इसके लिए उन्हें वो लोकप्रियता नहीं मिली, जो राम के किरदार के लिए मिली थी।

    अब अरुण अक्षय की 'OMG 2' में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

    #4

    सौरभ राज जैन

    सौरभ राज जैन कई चर्चित शो में पौराणिक किरदार निभा चुके हैं।

    वह 'देवों के देव महादेव' में भगवान विष्णु के किरदार में नजर आए थे। इसके बाद उन्हें स्टार प्लस की 'महाभारत' में भगवान कृष्ण के किरदार से लोकप्रियता मिली।

    वह टीवी शो 'महाकाली: अंत ही आरंभ है' में शिव के किरदार में नजर आए थे।

    इसके अलावा वह कई पौराणिक शो में अपनी आवाज भी दे चुके हैं।

    #5

    तरुण खन्ना

    तरुण खन्ना एक नहीं बल्कि कई टीवी शो में भगवान शिव बन चुके हैं। वह कलर्स टीवी के शो 'करमफल दाता शनि' में भगवान शिव के किरदार में नजर आए थे। इसके अलावा वह एंड टीवी के शो 'परमअवतार कृष्ण', स्टार प्लस के शो 'राधा कृष्ण' और कलर्स के 'देवी आदि पराशक्ति' में भगवान शिव के किरदार में नजर आए।

    वह 'नीली छतरी वाले', 'राम सिया के लव कुश', 'विघ्नहर्ता गणेश समेत कई पौराणिक शो में नजर आ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    टीवी शो

    ताज़ा खबरें

    साइबर हमलों के दौर में अपने वाई-फाई नेटवर्क को कैसे रखें सुरक्षित? साइबर हमला
    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार का अमेरिका में होने वाला कॉन्सर्ट रद्द, जानिए वजह सेल्फी फिल्म
    'सेल्फी' के एक गाने में अक्षय-इमरान संग नजर आएंगी जैकलीन फर्नांडिज, जल्द होगा रिलीज जैकलीन फर्नांडिस
    अक्षय कुमार 'द एंटरटेनर्स' टूर के लिए हुए रवाना, साथ में नजर आईं ये अभिनेत्रियां सेल्फी फिल्म
    'सेल्फी' में अक्षय कुमार से पहले इन सितारों की फिल्में भी हुईं फ्लॉप, बने थे सुपरस्टार सेल्फी फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    मनोज बाजपेयी की 'जोरम' पहुंची डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, अभिनेता ने जताई खुशी मनोज बाजपेयी
    शादी के बंधन में बंधी सोनाली सहगल, जानिए कौन हैं उनके पति आशीष सजनानी सेलिब्रिटी की शादी
    क्रिकेटर से शादी करने को लेकर सारा अली खान ने कही ये बात  सारा अली खान
    अभिनेत्री लिन लैशराम ने मणिपुर हिंसा पर बॉलीवुड सितारों को लताड़ा, बोलीं- कितने मतलबी हैं मणिपुर

    टीवी शो

    'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आएंगे अर्जित तनेजा, बोले- सपना सच हो गया  खतरों के खिलाड़ी
    अभिनेता इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट की राहें हुईं अलग, जल्द होगा तलाक  टीवी जगत की खबरें
    करिश्मा तन्ना ने क्यों बनाई टीवी जगत से दूरी? अभिनेत्री ने खुद किया खुलासा  करिश्मा तन्ना
    शिव ठाकरे संग डेटिंग अफवाहों पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात  आकांक्षा पुरी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025