Loading...
दिलजीत से पहले ये सितारे महज 1 रुपये की फीस में फिल्मों में कर चुके काम
इन अभिनेताओं ने सिर्फ 1 रुपये में की फिल्म

दिलजीत से पहले ये सितारे महज 1 रुपये की फीस में फिल्मों में कर चुके काम

Jul 18, 2026
12:32 pm

क्या है खबर?

मशहूर अभिनेता और गायकर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सतलुज' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने फीस के तौर पर सिर्फ 1 रुपया लिया है। वैसे दिलजीत ऐसे पहले एक्टर नहीं हैं। उनसे पहले भी बॉलीवुड के कई बड़े सितारे अलग-अलग कारणों से महज 1 रुपये की फीस पर फिल्मों में काम कर चुके हैं। आइए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में, जिन्होंने पैसों से ज्यादा फिल्म की कहानी को तवज्जो दी।

#1 & #2

अमिताभ बच्चन और राजकुमार राव

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैक' में काम करने के लिए अमिताभ बच्चन ने 1 रुपये फीस ली थी। कहा जाता है कि अमिताभ ने संजय लीला भंसाली के साथ अपने रिश्ते और फिल्म के प्रति सम्मान के चलते ऐसा किया था।

फिल्म 'ट्रैप्ड' साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के सीमित बजट को देखते हुए राजकुमार राव ने कथित तौर पर 1 रुपये की फीस पर काम किया था।

#3 & #4

शाहरुख खान और सलमान खान

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान कैमियो में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने निर्माताओं से महज 1 रुपए फीस ली थी।

साल 2023 में आई फिल्म 'पठान' में सलमान खान टाइगर के कैमियो भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के लिए उन्होंने कथित तौर पर एक रुपये की सांकेतिक फीस ली थी। ये उनकी और शाहरुख खान की दोस्ती का भी उदाहरण माना जाता है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

फरहान अख्तर

साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में काम करने के लिए फरहान अख्तर ने केवल 1 रुपये की टोकन फीस ली थी। आपको बता दें यह फिल्म महान एथलीट 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित है।

ADVERTISEMENT