नई फिल्म से पहले सूर्या ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले- परिवार के लिए बना अभिनेता
अभिनेता सूर्या अपनी नई फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह फिल्म इसी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
हाल ही में हुई एक बातचीत में उन्होंने बताया कि अभिनय करना उनका पहला सपना नहीं था, बल्कि यह परिवार को मुश्किल हालात से निकालने का एक जरिया था।
वे कहते हैं कि पहले शूट से ठीक 5 दिन पहले उन्हें काम करने का मौका मिला था और उस समय उनकी कोई तैयारी नहीं थी।
हालांकि, उन्हें चारों तरफ से इतना प्यार मिला कि उन्हें इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना पड़ा और धीरे-धीरे सिनेमा के लिए उनका प्यार और जुनून बढ़ता चला गया।
ममिता ने 'वारणम आईराम' को बताया प्रेरणादायक
इस फिल्म में ममिता बैजू, राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन भी मुख्य भूमिका में हैं। इस बातचीत में सूर्या ने अपनी बेटी दीया के शुरुआती सालों को लेकर भी बात की।
वे कहते हैं कि काम की वजह से वे दीया को पूरा वक्त नहीं दे पाए, लेकिन बाद में उन्होंने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि अपने बेटे देव के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता सकें।
फिल्म में उनकी सह-कलाकार ममिता बैजू ने सूर्या की फिल्म 'वारणम आईराम' को अपनी पसंदीदा फिल्मों में से एक बताया। उन्होंने इसे 'प्रेरणादायक' कहा।