NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शरमन जोशी के पिता और थिएटर कलाकार अरविंद जोशी का निधन
    मनोरंजन

    शरमन जोशी के पिता और थिएटर कलाकार अरविंद जोशी का निधन

    शरमन जोशी के पिता और थिएटर कलाकार अरविंद जोशी का निधन
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 29, 2021, 04:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    शरमन जोशी के पिता और थिएटर कलाकार अरविंद जोशी का निधन

    शरमन जोशी के पिता और जाने-माने थिएटर कलाकार अरविंद जोशी का 84 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। फिल्म 'थ्री इडियट्स' से ख्याति प्राप्त कर चुके शरमन चर्चित अभिनेता हैं। बढ़ती उम्र की वजह से हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण शरमन के पिता अरविंद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे। वह पत्नी और दो बच्चों, शरमन और मानसी जोशी को छोड़ कर दुनिया को अलविदा कह गए।

    मुंबई में आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

    अभिनेता अरविंद जोशी की भाभी अभिनेत्री सरिता जोशी ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "अरविंद जी का आज सुबह निधन हो गया। उन्हें उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 84 वर्ष के थे और उनका देहांत बढ़ती उम्र से संबंधित पैदा हुई जटिलताओं के कारण हुआ।" रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिवंगत अभिनेता का दाह संस्कार आज मुंबई के 'विले पार्ले' श्मशान में किया जाएगा।

    'शोले' और 'इत्तेफाक' जैसी फिल्मों में दिखे थे जोशी

    अरविंद जोशी प्रसिद्ध गुजराती थियेटर अभिनेता थे, जिन्होंने टीवी शो और कुछ लोकप्रिय हिन्दी फिल्मों में काम किया था। 'इत्तेफाक' (1969), 'शोले' (1975) और 'अपमान की आग' (1990) जैसी फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया था। उनकी बेटी मानसी जोशी रॉय भी एक टीवी अभिनेत्री हैं।

    भारतीय रंगमंच को हुई अपूरणीय क्षति- परेश रावल

    रंगमंच के अभिनेता जोशी के निधन की खबर आते ही इनके साथ काम करने वाले कलाकार और कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि दीं। अभिनेता परेश रावल ने ट्वीट किया, "भारतीय रंगमंच के लिए अपूरणीय क्षति; बहुत दुख के साथ हम प्रख्यात अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। वह एक कुशल और निपुण अभिनेता थे।' इसके अलावा मनोरंजन जगत के बाकी कलाकारों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    यहां देखिए परेश रावल का ट्विटर पोस्ट

    Irreparable loss to Indian theatre; with grief we say goodbye to the noted actor Shri Arvind Joshi. A stalwart, a versatile actor, an accomplished thespian, are the words that come to mind when I think of his performances. My condolences to @TheShermanJoshi family.AUM SHANTI

    — Paresh Rawal (@SirPareshRawal) January 29, 2021

    अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने भी जोशी की स्मृति को किया ताजा

    बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा ने भी अरविंद जोशी से संबंधित अपनी यादों को साझा किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। प्रेम चोपड़ा ने एबीपी न्यूज को बताया, "अरविंद एक बहुत अच्छे स्वभाव वाले व्यक्ति थे। वह पिछले दो सप्ताह से नानावती अस्पताल में भर्ती थे। उम्र से संबंधित जटिलताओं के कारण उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। गुजराती रंगमंच के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मुंबई
    ट्विटर
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    मुंबई

    मुंबई में 1 फरवरी से आम नागरिकों के लिए शुरू होगी लोकल ट्रेन सेवा महाराष्ट्र
    तापसी पन्नू ने मिताली राज की बायोपिक के लिए शुरू की क्रिकेट ट्रेनिंग ट्विटर
    फिल्म 'संगीन' में पॉजिटिव किरदार में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी लंदन
    क्या है महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच जमीन विवाद और अभी यह सुर्खियों में क्यों है? कर्नाटक

    ट्विटर

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' 13 अगस्त को हिन्दी सहित पांच भाषाओं में होगी रिलीज दक्षिण भारत
    जॉन अब्राहम ने की 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट की घोषणा मुंबई
    करण देओल के नाम से चल रहा है फर्जी ट्विटर अकाउंट, हो रहे भड़काऊ ट्वीट इंस्टाग्राम
    मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित मेजर मोहित शर्मा पर बनेगी बायोपिक भारत की खबरें

    सोशल मीडिया

    श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की खबरों को शक्ति कपूर ने किया खारिज मुंबई
    अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने जारी किया 'जन गण मन' का आधिकारिक प्रोमो मुंबई
    'सरदार उधम सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाएंगे अमोल पाराशर मुंबई
    अमेरिका के बाद अब UK में भी लॉन्च हुई फेसबुक न्यूज फेसबुक

    मनोरंजन

    आमिर ने रोकी 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग, एली अवराम के डांस नंबर में दिखेंगे आमिर खान
    प्रभास के साथ पैन इंडिया फिल्म बनाने जा रहे हैं 'वॉर' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद! बॉलीवुड समाचार
    पामेला एंडरसन ने 53 साल की उम्र में अपने बॉडीगार्ड से रचाई छठी शादी हॉलीवुड समाचार
    प्रभास की फिल्म 'सालार' में हुई श्रुति हासन की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023