Loading...
'NBK 111' की शूटिंग के दौरान घायल हुए नंदमुरी बालकृष्ण, जूनियर एनटीआर ने जताई चिंता
फिल्म 'NBK 111' को लेकर चर्चा में हैं नंदमुरी बालकृष्ण

'NBK 111' की शूटिंग के दौरान घायल हुए नंदमुरी बालकृष्ण, जूनियर एनटीआर ने जताई चिंता

Jul 21, 2026
06:16 pm

क्या है खबर?

दक्षिण सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण शूटिंग के दौरान चोट लगने से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि वह काकीनाडा बंदरगाह क्षेत्र में अपनी आगामी फिल्म 'NBK 111' की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीक्वेंस फिल्माते वक्त उनके पैर में चोट लग गई। हादसे के तुरंत बाद अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया और सर्जरी की सलाह दी। उधर जूनियर एनटीआर ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

पोस्ट

जूनियर ने पोस्ट के जरिए दिग्गज अभिनेता के स्वास्थ्य पर चिंता जताई

नंदमुरी को चोट लगने की खबर जैसे ही एनटीआर ने तक पहुंची, तो उन्होंने तुरंत पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'बाला बाबाई, जल्द ही ठीक हो जाओ। आपके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मैं आपको पूर्ण रूप में वापस दहाड़ता देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं।'

उनकी पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दिग्गज अभिनेता के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

सर्जरी

अभिनेता की टीम ने जारी किया ये बयान

'NBK 111' फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता को चोट लगने की पुष्टि की है।

बयान में कहा गया है, 'काकीनाडा में NBK111 के लिए एक एक्शन सीक्वेंस फिल्माते समय, नंदमुरी बालकृष्ण गारू की मांसपेशियों में मामूली चोट आ गई। मेडिकल टीम की सलाह के अनुसार, वह जल्द ठीक होने के लिए एक छोटी सी सर्जरी से गुजरेंगे। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।'

बता दें, फिल्म 'NBK 111' का टीजर कुछ दिन पहले ही जारी हुआ था।

ADVERTISEMENT