Loading...
'कजरा रे 2.0' पर अभिषेक बच्चन ने कही ये बात, क्या फिर दिखेगी वही तिकड़ी?
अभिषेक बच्चन ने 'कजरा रे 2.0' पर की बात

'कजरा रे 2.0' पर अभिषेक बच्चन ने कही ये बात, क्या फिर दिखेगी वही तिकड़ी?

Oct 02, 2026
05:12 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन आज भी 2005 की फिल्म 'बंटी और बबली' का गाना 'कजरा रे' को सबसे मजेदार गानों में से एक मानते हैं। इस मशहूर गाने की शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग किसी कोरियोग्राफ किए गए सीक्वेंस जैसी नहीं, बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ 4 घंटे की डांस पार्टी जैसी थी।

बातचीत

'कजरा रे' की शूटिंग के दौरान अभिषेक ने की थी खूब मस्ती

अभिषेक ने 'कजरा रे' की शूटिंग को याद करते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने 'कजरा रे' के अलावा किसी और गाने की शूटिंग में इतना मजा किया है। यह एक बड़ी और मजेदार पार्टी जैसा था। मुझे आज भी याद है कि जब हम शूटिंग कर रहे थे, तब मेरा जन्मदिन था और सबने इसे मनाया था। असल में, शाद अली ने बस गाना बजा दिया और हम लगभग 4 घंटे तक डांस पार्टी करते रहे।"

खुलासा

अभिषेक ने किया ये मजेदार खुलासा

अभिषेक ने आगे कहा, "शाद ने उस दौरान काफी कुछ शूट किया और हमारे मजा करने और सेट पर मस्ती करने वाले शॉट्स को गाने में शामिल किया।"

जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या वह इस गाने का 2.0 वर्जन करना चाहेंगे, तो अभिषेक ने कहा, "मुझे बहुत अच्छा लगेगा। मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे यह बहुत पसंद आएगा। बस आपको ऐश्वर्या और मेरे पापा को मनाना होगा।"

ADVERTISEMENT