LOADING...
बिग बॉस: साजिद खान से उठ गया था अब्दु का भरोसा, प्रैंक के बाद थे दुखी
साजिद की हरकत से दुखी थे अब्दु रोजिक

बिग बॉस: साजिद खान से उठ गया था अब्दु का भरोसा, प्रैंक के बाद थे दुखी

Jan 15, 2023
06:11 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 16' से हाल ही में दर्शकों के पसंदीदा प्रतिभागी अब्दु रोजिक घर से बाहर हो गए हैं। अपने तय प्रोजेक्ट्स का काम पूरा करने के लिए अब्दु घर से बाहर निकल आए हैं। घर के अंदर उनकी साजिद खान, एमसी स्टैन और निमृत कौर के साथ अच्छी दोस्ती देखी गई। हालांकि, घर से बाहर आते ही अब्दु ने एक चौंकाने वाली बात कहते हुए बताया कि उनका साजिद से भरोसा उठ चुका था।

मामला

क्या था मामला?

बता दें निमृत के जन्मदिन पर साजिद ने अब्दु से कहा कि वह उनकी पीठ पर 'आई लव निमृत' लिख रहे हैं। इसकी बजाय उन्होंने उनकी पीठ पर आपत्तिजनक शब्द लिख दिए थे। इस बात से अनजान अब्दु खुशी-खुशी पीठ पर लिखे शब्द सबको दिखा रहे थे और डांस कर रहे थे। इसके बाद दर्शकों ने भी साजिद की इस हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई थी। सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई थी।

दुखी

सच जानकर दुखी हो गए थे अब्दु

कोईमोई से बातचीत में अब अब्दु ने खुलासा किया है कि इस बात से वह काफी आहत हुए थे। उनका कहना है कि यह शो पूरी दुनिया देख रही है, उनके माता-पिता देख रहे हैं। अब्दु ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि साजिद ने उनकी पीठ पर क्या लिखा था तो वह काफी दुखी हो गए थे। उन्होंने साजिद पर भरोसा करना छोड़ दिया था। उनके अनुसार जब आपका बेस्ट फ्रेंड ऐसा करे तो यह ठीक नहीं है।

Advertisement

आपत्ति

अब्दु की एजेंसी ने जताई थी आपत्ति

अब्दु की टीम ने भी इस भद्दे प्रैंक पर नाराजगी जताई थी। उनकी एजेंसी IFCM ने आपत्ति दर्ज कराई थी। IFCM ने अपने बयान में कहा था, "हमारी टीम बिग बॉस में अब्दु के साथ हो रहे भेदभाव और व्यवहार को देखकर हैरान और दुखी है। अपने फायदे के लिए एक मासूम व्यक्ति की भावनाओं को मरोड़ना अनैतिक है। खासकर, उसके प्रति ऐसा व्यवहार बिल्कुल नहीं होना चाहिए जो इसके पीछे के इरादों को समझने के काबिल नहीं है।"

Advertisement

परिचय

अपनी मासूमियत से अब्दु ने जीता दिल

19 वर्षीय अब्दु तजाकिस्तान के लोकप्रिय गायक हैं। अब्दु ने 'बिग बॉस 16' में अपने व्यक्तित्व से दर्शकों का दिल जीत लिया है। कुछ समय पहले जब उन्होंने शो छोड़ा था तो प्रशंसकों ने उन्हें बहुत मिस किया था। उनकी मासूमियत और साफ दिल से दर्शक प्रभावित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बचपन में उन्हें रिकेट्स (सूखा रोग) हो गया था। इसी बीमारी की वजह से उनका शारीरिक विकास नहीं हो पाया और वह कद में छोटे रह गए।

Advertisement