NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'आवारा' से शाहरुख खान की 'पठान' तक, रूस में लोकप्रिय हुईं ये बॉलीवुड फिल्में
    अगली खबर
    'आवारा' से शाहरुख खान की 'पठान' तक, रूस में लोकप्रिय हुईं ये बॉलीवुड फिल्में
    इन बॉलीवुड फिल्मों को रूस में मिला प्यार

    'आवारा' से शाहरुख खान की 'पठान' तक, रूस में लोकप्रिय हुईं ये बॉलीवुड फिल्में

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 19, 2024
    04:34 pm

    क्या है खबर?

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्मों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रूस में भारतीय फिल्में काफी लोकप्रिय हैं और रूस के लोगों को हिंदी फिल्मों में खासी दिलचस्पी है।

    साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय फिल्म उद्याेग को बढ़ावा देने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करेंगे।

    आइए इस कड़ी में आपको उन हिंदी फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन पर रूसी दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया।

    #1

    'आवारा'

    राज कपूर साल 1951 में आई इस क्राइम ड्रामा फिल्म के निर्माता-निर्देशक थे। वह फिल्म में अभिनय करते भी दिखे थे। इसमें पृथ्वीराज कपूर, नरगिस और शशि कपूर भी थे।

    यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी, जो रूस में बड़ी हिट साबित हुई थी। रूस में इस फिल्म ने 10 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म के चलते आज भी रूसी दर्शक राज कपूर के दीवाने हैं।

    ZEE5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म मौजूद है।

    #2 और #3

    'ममता' और 'सीता और गीता'

    यूट्यूब पर मौजूद दिग्गज अभिनेत्री सुचित्रा सेन की 1966 में आई फिल्म 'ममता' भी रूस में हिट हुई

    दूसरी ओर रूस में हिट हुई बड़ी हिंदी फिल्मों में 1972 में आई हेमा मालिनी की फिल्म 'सीता और गीता' भी शामिल है। इस फिल्म पर रूसी दर्शकों ने जमकर प्यार बरसाया था। इसमें हेमा की जोड़ी धर्मेंद्र के साथ बनी थी। जियो सिनेमा, अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

    #4

    'बॉबी'

    ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' को भी रूसी दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म का निर्देशन भी राज कपूर ने ही किया था और इसके निर्माता भी राज ही थे।

    इस फिल्म के बाद सोवियत संघ में राज की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगी थी। उनकी बदौलत उनके बेटे ऋषि को भी रूस में स्टारडम मिला था।

    ZEE5 और अमेजन प्राइम वीडियो पर यह फिल्म देखी जा सकती है।

    #5 और  #6

    'बारूद' और 'डिस्को डांसर' 

    साल 1976 में आई ऋषि कपूर की फिल्म 'बारूद' ने भी रूस में जमकर कमाई की थी। रीना रॉय भी इस फिल्म का हिस्सा थीं। यह फिल्म यूट्यूब पर है।

    उधर रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में मिथुन चक्रवर्ती की 'डिस्को डांसर' भी शामिल है, जो 1982 में पर्दे पर आई थी।

    कमाई के मामले में इसने रूस में 'आवारा' को भी पीछे छोड़ दिया था। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर है।

    जानकारी

    'पठान'

    शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' ने भी रूस में अपना जलवा बिखेरा था। फिल्म ने पहले ही दिन रूसी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी। दुनियाभर में 1,050 करोड़ रुपये कमा चुकी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देखी जा सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    राज कपूर
    ऋषि कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    रूस समाचार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस को भारत का सबसे बड़ा दोस्त बताया, बोले- सुख-दुख का साथी  नरेंद्र मोदी
    आलीशान सुविधाओं का ठिकाना है राष्ट्रपति पुतिन का आवास, जहां उन्होंने की प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी नरेंद्र मोदी
    क्या है अस्ट्राखान का 'हाउस ऑफ इंडिया', जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में किया जिक्र? नरेंद्र मोदी
    प्रधानमंत्री मोदी के रूस दौरे से अमेरिका नाराज, यात्रा टालने की अपील की थी- रिपोर्ट अमेरिका

    राज कपूर

    जन्मदिवस: राज से लेकर रणबीर तक, जानिए कपूर खानदान के सदस्यों के बारे में ऋषि कपूर
    फिल्म 'मैं राज कपूर हो गया' का ट्रेलर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: राज कपूर का बंगला 100 करोड़ रुपये में बिका, वहां बनेगा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट आरके स्टूडियो
    होली पर इन सितारों और निर्देशकों की पार्टियों में जुटता था बॉलीवुड, अब फीका पड़ा जश्न  अमिताभ बच्चन

    ऋषि कपूर

    ऋषि कपूर की जयंती पर उनकी आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' का फर्स्ट लुक जारी बॉलीवुड समाचार
    अगले महीने रिलीज होगी दिवंगत अभिनेता राज कपूर की बायोग्राफी मुंबई
    इस गुजराती फिल्म के हिंदी रीमेक में काम करना चाहते थे ऋषि कपूर बॉलीवुड समाचार
    रणबीर-आलिया के नए घर में ऋषि कपूर के लिए होगा एक खास कमरा- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और जाह्नवी कपूर ने पहली बार मिलाया हाथ, 'परम सुंदरी' है फिल्म का नाम सिद्धार्थ मल्होत्रा
    ऋचा चड्ढा और अली फजल ने पैपराजी से की बेटी की तस्वीरें न खींचने की अपील अली फजल
    शरवरी वाघ ने पहना 2 लाख रुपये से अधिक कीमत वाला लहंगा, तस्वीरें हो रहीं वायरल  आगामी फिल्में
    सलमान खान की बढ़ाई गई सुरक्षा, घर के बाहर पुलिस बल तैनात  सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025