क्या आमिर खान की नई फिल्म पर बात पक्की? इस बायोपिक में आ सकते हैं नजर
क्या है खबर?
आमिर खान ने पिछले साल फिल्म 'सितारे जमीन पर' के साथ सिनेमाघरों में वापसी की थी। उनकी अगली फिल्म क्या होगी, इस बारे में जानने के लिए उनके फैंस भी काफी उत्सुक हैं। काफी समय से चर्चा थी कि अभिनेता को दादासाहेब फाल्के की बायोपिक में देखा जाएगा। ये भी चर्चा हुई कि उन्होंने संगीत जगत के दिग्गज गुलशन कुमार की बायोपिक में दिलचस्पी दिखाई है। अब लगता है कि आमिर को वाे मिल गया है, जिसकी तलाश उन्हें थी।
बायोपिक
अशनीर ग्रोवर की बायोपिक करने की चर्चा
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, आमिर को भारतपे के पूर्व सह-संस्थापक और उद्यमी, अशनीर ग्रोवर की बायोपिक में देखा जा सकता है। उन्हें स्टार्टअप जगत में ग्रोवर की भूमिका की कहानी ने काफी प्रभावित किया है। सूत्र ने बताया, "आमिर ने इसे पढ़ा है और उन्हें यह बहुत पसंद आया है। वह इस फिल्म को कर रहे हैं। यह अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। अशनीर आज के दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, इसलिए यह कहानी उनसे काफी मिलती-जुलती है।"
ऐलान
अशनीर ग्रोवर ने खुद किया था फिल्म का ऐलान
'शार्क टैंक इंडिया' के जज रह चुके ग्रोवर की कहानी 'दोगलापन: द हार्ड ट्रुथ अबाउट लाइफ एंड स्टार्ट-अप्स' नाम की किताब में पहले से छप चुकी है। फरवरी, 2024 में यह ऐलान उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया था और बताया था कि फिल्म पर काम चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, बायोपिक का निर्देशन और निर्माण राहुल मोदी करेंगे, जिन्हें 'प्यार का पंचनामा फ्रैंचाइजी' और 'तू झूठी मैं मक्कार' के लेखक के तौर पर जाना जाता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
‘Doglapan’ - the autobiography continues to deliver strong numbers even after 15 months.
— Ashneer Grover (@Ashneer_Grover) February 22, 2024
While I have even more intense stories (stranger than fiction) for Doglapan 2.0, we are busy working on the MOVIE for now. Stay tuned !
Doglapan : Ashneer Grover’s Autobiography
#1 :… pic.twitter.com/CbCTTJNqj8