टाइगर श्रॉफ नहीं, आमिर खान थे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अगला निशाना? जांच में बड़ा खुलासा
क्या है खबर?
टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर की शाम हुए हमले की जांच में एक नया खुलासा हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस को मिले पुलिस सोर्स के मुताबिक, शूटराें को कथित तौर पर आमिर खान को निशाना बनाने के लिए कहा गया था। अभिनेता तक न पहुंच पाने के चलते शूटरों ने अपनी योजना बदल दी। बताया जा रहा है कि शूटरों ने टाइगर को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि उन तक पहुंचना आसान था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेकी
एक महीने से आमिर पर रखी जा रही थी नजर
रिपोर्ट में कहा गया है कि शूटरों ने आमिर को निशाना बनाने के लिए उन पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। इसके लिए वह एक महीने पहले मुंबई आ चुके थे।
आउटलेट के अनुसार, संदिग्ध एक महीने में कम से कम 3 बार अभिनेता के मुंबई स्थित बांद्रा स्थित घर पर रेकी करने पहुंचे। हालांकि, आमिर अपने काम की वजह से बार-बार घर से आ-जा रहे थे, इसलिए शूटरों द्वारा उन्हें ढूंढ पाना मुश्किल हो गया था।
जांच
शूटरों को एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए मिले थे अपडेट्स
मामले की जांच कर रही पुलिस को शक है कि शूटरों को पुलिस ऑपरेशन के बारे में रियल-टाइम अपडेट अपने हैंडलर्स से मिले, जिन्होंने एन्क्रिप्टेड वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल मैसेजिंग एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया था।
फिलहाल, टाइगर की कार पर हमला करने वाले तीनों शूटरों फूल सिंह (18), रेहान रहीसुद्दीन अंसारी (18) और रितिक महतो (22) को 19 अक्टूबर को राजस्थान में कोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
इस मामले में पुलिस लगातार जांच कर रही है।