Loading...
आमिर खान ने लीज पर लिए 3 आलीशान अपार्टमेंट, हर महीने चुकाएंगे भारी-भरकम किराया
मुंबई में आमिर खान की बड़ी रियल एस्टेट डील

आमिर खान ने लीज पर लिए 3 आलीशान अपार्टमेंट, हर महीने चुकाएंगे भारी-भरकम किराया

Nov 19, 2026
05:41 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार आमिर खान ने रियल एस्टेट के क्षेत्र में बड़ी डील करके चर्चा बटोर ली है। खबर है कि उन्हाेंने मुंबई के सांताक्रूज (वेस्ट) में सीजन्स त्रिमूर्ति में 3 आलीशान अपार्टमेंट लीज पर लिए हैं। यह सौदा अगले 4 साल के लिए किया गया है। CRE मैट्रिक्स को मिले संपत्ति रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, आमिर ने यह अपार्टमेंट सीजन्स एवेन्यूज प्रॉपर्टीज से लिए हैं। इसके लिए कुल हर महीने का किराया 38 लाख रुपये बताया जा रहा है।

विवरण

कितना है संपत्ति का कुल कारपेट एरिया?

सीजन्स एवेन्यूज प्रॉपर्टीज और आमिर के बीच साइन किए गए लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट में 14वीं, 12वीं और 11वीं मंजिल पर 3 अपार्टमेंट शामिल हैं।

इनका आकार क्रमानुसार 6,200 स्क्वायर फीट, 3,000 स्क्वायर फीट और 3,000 स्क्वायर फीट है। वहीं, तीनों अपार्टमेंट का कुल कारपेट एरिया मिलाकर 12,200 स्क्वायर फीट है।

सबसे बड़े अपार्टमेंट का मासिक किराया 20 लाख है, जबकि अन्य 2 अपार्टमेंट का मासिक किराया 9 लाख है। इस तरह कुल महीने का किराया 38 लाख रुपये है।

समझौता

हर साल 5 प्रतिशत किराये में होगी बढ़ोतरी

समझौता 48 महीने के लिए हुआ है, जो 1 जनवरी, 2027 से शुरू होकर 31 दिसंबर, 2030 को खत्म होगा।

किराये में हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और कुल सिक्योरिटी डिपॉजिट 38 लाख रुपये है, जो एक महीने के किराए के बराबर है।

लीव एंड लाइसेंस एग्रीमेंट से पता चलता है कि शुरुआती महीने के किराए पर सालाना खर्च 4.56 करोड़ रुपये होगा। इसमें सोसायटी मेंटेनेंस, पानी का चार्ज और प्रॉपर्टी व म्युनिसिपल टैक्स भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENT