'ललकारा' के लिए आमिर खान ने बदला अपना ठिकाना, पत्नी गौरी के साथ लिया घर
क्या है खबर?
आमिर खान की अगली फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेटर लाला अमरनाथ की बायोपिक 'ललकारा' होगी। खबर है कि इसके लिए अभिनेता ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और सबसे पहले उन्होंने एक सबसे बड़ा फैसला लिया है, जिससे वह पूरा ध्यान फिल्म पर लगा सकें। आमिर अपनी पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ मुंबई स्थित कोलाबा के एक अपार्टमेंट में रहने चले गए हैं। दरअसल, अभिनेता जिस क्रिकेट मैदान में प्रशिक्षण ले रहे हैं और उनका नया ठिकाना उससे करीब होगा।
तैयारी
लाला अमरनाथ बनने के लिए क्रिकेट सीख रहे आमिर
मिड-डे के मुताबिक, आमिर, लाला अमरनाथ के किरदार में पूरी तरह ढलने के लिए दक्षिण मुंबई के एक प्रतिष्ठित क्रिकेट क्लब में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
उनके घर बदलने का कारण बताते हुए एक सूत्र ने कहा, "आमिर और गौरी कोलाबा के एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए हैं क्योंकि अभिनेता के बांद्रा स्थित घर का नवीनीकरण चल रहा है। उन्होंने कोलाबा को इसलिए चुना क्योंकि पास के क्रिकेट मैदान में वे आसानी से क्रिकेट का अभ्यास कर सकते हैं।"
प्रशिक्षण
सख्त शाकाहारी आहार का पालन कर रहे अभिनेता
सूत्र ने बताया कि आमिर नियमित क्रिकेट प्रशिक्षण के साथ-साथ एक सख्त शाकाहारी आहार का पालन कर रहे हैं। फिल्म की टीम ने उनका लुक टेस्ट भी किया है और वह इस किरदार के लिए उपयुक्त साबित हुए हैं।
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही 'ललकारा' 1952 की भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित होगी। यह 1947 के विभाजन के बाद दोनों देशों के बीच पहली टेस्ट सीरीज थी।
फिल्म में धैर्य करवा, जितेंद्र कुमार और विक्रांत मैसी भी होंगे।