आमिर खान और गौरी स्प्रैट को फिर आई घर बदलने की नौबत, जानें क्या है वजह
क्या है खबर?
आमिर खान और उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट इन दिनों नए घर की तलाश में हैं। दरअसल, मुंबई के यूनियन पार्क स्थित उनके घर का पुनर्विकास चल रहा था, जिसके चलते आमिर करीब डेढ़ साल पहले नरगिस दत्त रोड के एक अपार्टमेंट में रहने चले गए थे। इसी अस्थायी किराए के घर में उन्होंने 5 जुलाई को गौरी से शादी की थी। हालांकि, अब इस अपार्टमेंट का भी पुनर्विकास होने वाला है, जिसके चलते उन्हें नया ठिकाना तलाशना पड़ रहा है।
खुलासा
साल के अंत तक दूसरे अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे आमिर
आमिर ने इस इमारत में 4 अपार्टमेंट किराए पर लिए थे। हालांकि, उन्हें अंदाजा नहीं था कि इतनी जल्दी यहां भी पुनर्विकास की योजना बन जाएगी।
आमिर-गौरी अभी अपने नए घर में ठीक से बस भी नहीं पाए थे कि उन्हें दोबारा ठिकाना तलाशना पड़ रहा है।
माना जा रहा है कि यह जोड़ा इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक मुंबई के किसी रिहायशी इलाके में किराए के नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो सकता है।
बात
नया घर आमिर की पंसद के मुताबिक किया जा रहा तैयार
एक सूत्र के मुताबिक, आमिर के इस नए किराए के घर को उनकी पसंद और जरूरतों के मुताबिक बेहद शानदार तरीके से तैयार किया जा रहा है।
बता दें आमिर और गौरी की पहली मुलाकात लगभग 25 साल पहले हुई थी, लेकिन बाद में उनका संपर्क टूट गया।
शुरुआत में, उन्होंने अपने रिश्ते को छिपाकर रखा था और फिर मार्च 2025 में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के जश्न में इसे सबके सामने जाहिर किया।