LOADING...
क्या आमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की? बोले- मैंने स्क्रिप्ट सुनी है...
आमिर खान ने '3 इडियट्स' 2 पर अपडेट दिया

क्या आमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की? बोले- मैंने स्क्रिप्ट सुनी है...

Apr 28, 2026
11:33 am

क्या है खबर?

राजकुमार हिरानी की फिल्म '3 इडियट्स' साल 2009 में रिलीज हुई थी। काफी वक्त से चर्चा है कि निर्देशक इसके सीक्वल को वापस लाने की तैयारी में हैं। इस खबर से फैंस भी उत्साहित हैं। हाल ही में, आमिर खान ने पुष्टि की है कि '3 इडियट्स' के सीक्वल में 10 साल के बाद रैंचो, फरहान और राजू की कहानी दिखाई जाएगी। अभिनेता ने कहा कि सीक्वल पर काम चल रहा है। उन्होंने स्क्रिप्ट सुनी और इसे "बहुत अच्छी" बताया।

बयान

'3 इडियट्स' के सीक्वल पर क्या बोले आमिर खान?

टाइम्स नाउ के मुताबिक, अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में आमिर ने कहा, "फिलहाल, वह (हिरानी) '3 इडियट्स 2' पर काम कर रहे हैं। मैंने कहानी सुनी है। यह अच्छी बनी है। स्क्रिप्ट पर अभी और काम करना बाकी है, लेकिन कहानी बहुत अच्छी है। इसमें वही कॉमेडी और एक अनोखी कहानी है। यह वही '3 इडियट्स' की कहानी है, बस 10 साल बाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है।" आमिर ने कहा कि वह इसमें काम करने के इच्छुक हैं।

फिल्म

फुंसुख वांगडू बनकर लौटने के लिए बेताब हैं आमिर

आमिर ने फिल्म में अपने मूल किरदार 'फुंसुख वांगडू' की भूमिका दोबारा निभाने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा, "यह उन फिल्मों में से एक है जिन पर मैं जल्द ही काम करने वाला हूं... मुझे लगता है कि यह एक खूबसूरत कहानी है और अभिजात और राजू ने इसे बहुत अच्छे से लिखा है। इसलिए मैं भी इसे करने के लिए उत्सुक हूं।" खबरों के अनुसार, सीक्वल में आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर की वापसी हो सकती है।

Advertisement