LOADING...
आमिर खान अचानक क्यों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे? किरण राव भी रहीं साथ
आमिर खान ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की

आमिर खान अचानक क्यों मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे? किरण राव भी रहीं साथ

Mar 17, 2026
10:07 am

क्या है खबर?

आमिर खान सिनेमा के उन सितारों में शामिल हैं जो अभिनेता होने के साथ ही सामाजिक कार्यों में योगदान देकर जिम्मेदारियों को पूरा रहते हैं। हाल ही में, अभिनेता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने पहुंचे। इस दाैरान उनके साथ पूर्व पत्नी किरण राव भी मौजूद रहीं। बताया जाता है कि यह मुलाकात पानी फाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही पहल और गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए थी। आमिर का मकसद ग्रामीणों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाना था।

बातचीत

पानी फाउंडेशन से जुड़ी को लेकर की बातचीत

आमिर अपने NGO पानी फाउंडेशन के जरिए जल संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने की दिशा में काम करते हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात की, जहां अभिनेता की पूर्व पत्नी किरण ने बताया, "यह पानी फाउंडेशन के लिए है। हम सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और काम बहुत अच्छे से चल रहा है। हम पूरे महाराष्ट्र में काम कर रहे हैं। बैठक बहुत सकारात्मक और फलदायी रही है।"

जोर

मुख्यमंत्री फडणवीस ने जल संरक्षण पर दिया जोर

मुंबई में पानी फाउंडेशन के 'पैन-महाराष्ट्र किसान कप' के संबंध में आयोजित बैठक में फडणवीस ने जल संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वह फाउंडेशन को पूरा सहयोग दें और आवश्यक सहायता तैयार करें। इसके अलावा, मृदा और जल संरक्षण विभाग को फाउंडेशन द्वारा राज्य में किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों में एकीकृत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार और फाउंडेशन की साझेदारी जल-सुरक्षित महाराष्ट्र के दृष्टिकोण को और मजबूत करेगी।

Advertisement