NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में रखा जाएगा सड़क का नाम
    मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में रखा जाएगा सड़क का नाम

    सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में रखा जाएगा सड़क का नाम
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 22, 2021, 12:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में रखा जाएगा सड़क का नाम

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क का नामकरण किया जाएगा। इस प्रस्ताव के लिए नगर निगम ने भी मंजूरी दे दी है। निगम के अधिकारियों ने गुरुवार को इसके बारे में जानकारी दी। यह खबर सुशांत सिंह के 35वें जन्मदिन पर सामने आई है। गौरतलब है कि पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने अपार्टमेंट में सुशांत सिंह रहस्यमयी परिस्थिति में मृत पाये गए थे।

    कांग्रेस के पार्षद ने रखा था प्रस्ताव

    दक्षिण दिल्ली नगर निगम (SDMC) में कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सितंबर 2020 में सड़क का नाम अभिनेता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि SDMC सदन ने गुरुवार को अपनी बैठक में इसे मंजूरी दे दी। भाजपा नीत SDMC में एंड्रयूज गंज वार्ड से कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने नगर निगम की नामकरण एवं पुन: नामकरण समिति को इसके बारे में एक प्रस्ताव भेजा था।

    प्रस्ताव में पार्षद ने क्या लिखा?

    समिति को भेजे लिखित प्रस्ताव में पार्षद ने लिखा कि सड़क संख्या आठ में बड़ी संख्या में बिहार से संबंध रखने वाले लोग रहते हैं। प्रस्ताव में दावा किया गया कि उन्होंने ही एंड्रयूज गंज से इंदिरा कैंप के बीच सड़क के एक भाग का नाम 'सुशांत सिंह राजपूत मार्ग' रखने की मांग की है। दत्त ने कहा कि इसलिए सड़क संख्या आठ का नाम अभिनेता 'सुशांत सिंह राजपूत' के नाम पर रखा जाना चाहिए। अब इसे मंजूरी मिल गई।

    पहले भी सड़क और चौक को दिया जा चुका है सुशांत का नाम

    यह पहली बार नहीं है जब किसी सड़क का नाम सुशांत के नाम पर रखा गया हो। इससे पहले उनके गृहनगर पूर्णिया में फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदलकर सुशांत सिंह राजपूत चौक और एक सड़क का नाम सुशांत सिंह राजपूत पथ किया गया था।

    'सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड' भी किया गया प्रस्तावित

    गुरुवार को सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति ने ट्विटर पर प्रसिद्ध संस्थान यूसी बर्कले में छात्रों के लिए फंड की घोषणा भी की। इससे भौतिकी के छात्रों को मदद मिलेगी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भाई के 35वें जन्मदिन पर उनके सपनों को पूरा करने की दिशा में एक कदम उठाया गया है। लगभग 25.5 लाख रुपये का 'सुशांत सिंह राजपूत मेमोरियल फंड' यूसी बर्कले में प्रस्तावित किया गया है।'

    यहां देखिए पोस्ट

    I am happy to announce that on 35th Birthday of Bhai, a step has been taken towards fulfilling one of his dreams. The Sushant Singh Rajput Memorial Fund of $35,000 has been set up in UC Berkeley. #SushantDay pic.twitter.com/nW3Rm6JERR

    — Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirt) January 20, 2021

    फैंस ने सुशांत की जयंती के अवसर पर उन्हें किया याद

    बता दें कि 21 जनवरी को सुशांत की मौत के बाद उनकी पहली जयंती थी। सुशांत की कथित आत्महत्या की घटना केवल समाचारों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने उनके प्रशंसकों का भी दिल तोड़ दिया। उनके फैंस हमेशा से न्याय की मांग करते रहे हैं। उनकी जयंती के अवसर पर भी वो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे थे। कुछ प्रशसकों ने उनकी पुरानी तस्वीरें शेयर कीं, वहीं कुछ लोगों ने उनकी प्रतिभा को याद किया।

    14 जून को मृत पाए गए थे शुशांत

    सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मौत के बाद बीते गुरुवार को उनकी पहली जयंती थी। उनका जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार के पटना में हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ट्विटर
    दिल्ली
    पटना
    सोशल मीडिया

    ताज़ा खबरें

    फिल्म 'शहजादा' का गाना 'कैरेक्टर ढीला है 2.0' रिलीज, कार्तिक ने दिया सलमान खान को सम्मान शहजादा फिल्म
    आईफोन 14 केवल 45,999 रुपये में खरीदें, फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ऑफर  आईफोन
    द अंडरबग: साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है ऋचा चड्ढा-अली फजल की कंपनी की दूसरी फिल्म अली फजल
    रविंद्र जडेजा ने की वापसी के लिए कड़ी मेहनत, बोले- 10-12 घंटे रोजाना करता था गेंदबाजी रविंद्र जडेजा

    ट्विटर

    ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स सोशल मीडिया
    ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन यूजर्स कर सकेंगे अब और लंबे ट्वीट, बढ़ाई गई अक्षरों की सीमा सोशल मीडिया
    ट्विटर से चाइल्ड पोर्नोग्राफी हटाने के लिए मस्क ने लिया संकल्प, उठते रहे हैं सवाल एलन मस्क
    ट्विटर को दिवालिया होने से बचानी थी, बीते 3 महीने कठिन रहे- एलन मस्क एलन मस्क

    दिल्ली

    दिल्ली: आश्रम-DND एक्सटेंशन फ्लाईओवर के काम में देरी, कुछ दिन और जाम में फसेंगे वाहन ट्रैफ़िक जाम
    महबूबा मुफ्ती हिरासत में, अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ दिल्ली में कर रही थीं प्रदर्शन महबूबा मुफ्ती
    दिल्ली शराब घोटाला: तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी के पूर्व सहयोगी को CBI ने किया गिरफ्तार केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    आफताब ने मिक्सर में पीसी थीं श्रद्धा की हड्डियां, जानें चार्जशीट में क्या-क्या कहा गया दिल्ली पुलिस

    पटना

    दिल्ली-पटना इंडिगो फ्लाइट में शराब पीने के आरोप में 2 यात्री गिरफ्तार दिल्ली
    बिहारः बेगुसराय में सरकार के आदेश के बाद 30 बेसहारा कुत्तों को गोली मारी गई बिहार
    बिहार: पुल और ट्रेन इंजन के बाद अब टावर हुआ चोरी, कर्मचारी बनकर आए थे चोर बिहार
    बिहार: औरंगाबाद में छठ पूजा का प्रसाद तैयार करते समय फटा सिलेंडर, 30 लोग घायल बिहार

    सोशल मीडिया

    उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में छेड़छाड़ करने पर लड़कियों ने की लड़के की धुनाई, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश
    मध्य प्रदेश: मंत्री पर 7 साल से लापता मजदूर की हत्या का आरोप, शिवराज को घेरा मध्य प्रदेश
    फेसबुक क्रिएटर्स के लिए मेटा ने पेश किया नया कमेंट मॉडरेशन टूल फेसबुक
    मध्य प्रदेश: भाजपा विधायक को पार्टी का झंडा दिखाकर रोका, फिर काला झंडा दिखाया; वीडियो वायरल मध्य प्रदेश

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023