राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026: कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का पुरस्कार
क्या है खबर?
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन गुजरात के केवडिया स्थित एकता नगर में हुआ। इस अवसर पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साल 2024 के लिए सर्वश्रेष्ठ भारतीय सिनेमा को सम्मानित किया है। इस साल 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का पुरस्कार किसी एक ने नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और मलयालम सिनेमा के मेगास्टार ममूटी ने संयुक्त रूप से अपने नाम किया है। उनके बीच का यह मुकाबला सिनेमा की 2 अलग-अलग पीढ़ियों और जॉनर का मिलन दर्शाता है।
पुरस्कार
कार्तिक को 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला पुरस्कार
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में, कार्तिक को 2024 में आई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का पुरस्कार दिया गया है।
अभिनेता ने मंच पर पहुंचकर राष्ट्रपति द्वारा सम्मान ग्रहण किया और सभी का आभार जताया। इस अवसर पर अभिनेता के माता-पिता ने खड़े हाेकर अपने बेटे के लिए तालियां बजाईं।
कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी और उनके शारीरिक संघर्षों पर आधारित है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
🏆 NATIONAL FILM AWARD WIN🇮🇳#KartikAaryan wins the #NationalFilmAward for Best Actor for #ChanduChampion! 🎬✨
— Ashwani kumar (@BorntobeAshwani) September 22, 2026
A career-defining performance, a remarkable transformation, and now one of Indian cinema’s most prestigious honours.@TheAaryanKartik — National Award Winner🏆🇮🇳 pic.twitter.com/X919fmkaBL
मलयालम सिनेमा
ममूटी को भी मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार
मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी को फिल्म 'ब्रमायुगम' के लिए भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
यह ब्लैक एंड व्हाइट फैंटेसी-हॉरर है, जिसमें उन्होंने 'कुडुमोन पोटी' नाम का रहस्यमयी और नकारात्मक किरदार निभाया है। राहुल सदाशिवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2024 में रिलीज हुई थी।
यह पुरस्कार हासिल करने के लिए दिग्गज अभिनेता अपनी पत्नी सुल्फथ कुट्टी के साथ पहुंचे थे। राष्ट्रपति से पुरस्कार हासिल करते वक्त वह बेहद खुश नजर आए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
എന്നാലും ഒരൊറ്റ പടം കൊണ്ടേ 😳🔥
— JeFFiN_Josu (@Jeffin_josu) September 22, 2026
75 ആം വയസ്സ് ഇത്രത്തോളം എൻജോയ് ചെയ്യുന്നൊരു മനുഷ്യൻ ഉണ്ടാകില്ല 💎🔥
Magician equals the Indian record with his 4th National Award! 🔥🔥
Standing ovation, ABSOLUTE Peak🔥#Mammootty #Bramayugam #NationalFilmAwards pic.twitter.com/iQ20dnriAi