Loading...
'बिग बॉस' के वो 'दुर्भाग्यशाली' प्रतियोगी, जिनकी किस्मत ने आखिरी समय में दिया धोखा
बिग बॉस के सबसे चर्चित रनर-अप

'बिग बॉस' के वो 'दुर्भाग्यशाली' प्रतियोगी, जिनकी किस्मत ने आखिरी समय में दिया धोखा

Aug 04, 2026
07:14 pm

क्या है खबर?

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ लौट रहा है। निर्माताओं ने आगामी सीजन का आधिकारिक प्रोमो जारी करते हुए बताया कि शो अगले महीने 6 सितंबर से शुरू होने के लिए बिल्कुल तैयार है। नए सीजन पर आए अपडेट ने 'बिग बॉस' के पिछले सीजन को लेकर सुगबुगाहट तेज कर दी है। ऐसे में उन प्रतियोगियों के बारे में जानना दिलचस्प होगा, जिनके मुंह से जीत का निवाला ऐन मौके पर छिन गया था।

#1 & #2

'फरहाना भट्‌ट' और 'विवियन डीसेना'

फरहाना भट्‌ट 'खतरों के खिलाड़ी 15' में बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। 'बिग बॉस सीजन 19' में उन्होंने खूब चर्चा बटोरी थी और फिनाले तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

हालांकि, ऐन मौके पर वोटों की कमी के चलते उनका ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया।

वहीं 'बिग बॉस सीजन 18' को करणवीर मेहरा ने जीता था, जबकि विवियन डीसेना के जीतने के चर्चे सबसे ज्यादा थे। उन्हें उनके शांत और संयमित स्वभाव के लिए खूब सराहाना मिली थी।

#3 & #4

'असीम रियाज' और 'अभिषेक बजाज'

'बिग बॉस 13' शो के इतिहास में सबसे लोकप्रिय और चर्चित सीजन रहा है। असीम रियाज इसमें एक मजबूत खिलाड़ी बनकर सामने आए थे। उन्होंने फिनाले में जगह बनाई, लेकिन दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के आगे उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

'बिग बॉस सीजन 17' में अभिषेक बजाज के सपनाें को टूटना पड़ा था, जो फिनाले के सबसे मजबूत दावेदार थे। दुर्भाग्यवश, उन्हें नकद पुरस्कार नहीं मिला क्योंकि मुनव्वर फारूकी ने शो जीत लिया था।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'राहुल वैद्य' और 'शिव ठाकरे'

गायक राहुल वैद्य को 'बिग बॉस 14' में बतौर प्रतियोगी देखा गया था। रुबीना दिलैक के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता उस सीजन की प्रमुख चर्चा का विषय थी। हालांकि, रुबीना ही इस सीजन की विजेता बनकर उभरीं, जबकि राहुल को हार का मुंह देखना पड़ा।

'बिग बॉस' के 16वें सीजन में शिव ठाकरे और रैपर एमसी स्टैन की दोस्ती दर्शकों को खूब पसंद आई थी। दोनों ने फिनाले में एंट्री की, लेकिन ऐन मौके पर ज्यादा वोटों से रैपर जीत गए।

ADVERTISEMENT