LOADING...
'धमाल 4' की रिलीज से पहले इन कॉमेडी फिल्मों को देखना न भूलें, मिली दमदार रेटिंग
'धमाल 4' से पहले इन कॉमेडी फिल्मों को देख डालें

'धमाल 4' की रिलीज से पहले इन कॉमेडी फिल्मों को देखना न भूलें, मिली दमदार रेटिंग

Jul 07, 2026
09:23 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' इस हफ्ते 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस कॉमेडी ड्रामा में रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे कलाकार भी शामिल हैं, जो 'धमाल' फ्रैंचाइजी का शुरुआत से हिस्सा रहे हैं। वहीं नए किरदारों में रवि किशन, अंजलि आनंद और संजीदा शेख जैसे सितारे शामिल हैं। अगर आप भी 'धमाल 4' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो उससे पहले इन कॉमेडी फिल्मों को एक बार जरूर देखें।

#1 & 2

'मालामाल वीकली' और 'भागम भाग' 

रितेश, परेश रावल और ओम पुरी जैसे सितारों से सजी फिल्म 'मालामाल वीकली' एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म है, जो साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी लॉटरी के एक टिकट की हेराफेरी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म को IMDb पर 7.1 की रेटिंग मिली है। गोविंदा और अक्षय कुमार की फिल्म 'भागम भाग' भी उसी साल रिलीज हुई और इसे 6.8 की रेटिंग मिली है। इसकी कहानी आपसी गलतफहमियों और ड्रग तस्करी मामले को मजेदार तरीके से दिखाती है।

#3 & #4

'हेरा फेरी' और 'वेलकम'

अक्षय, परेश और सुनील शेट्‌टी की फिल्म 'हेरा फेरी' बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। 8.2 IMDb रेटिंग वाली यह फिल्म चिट फंड घोटाले और अफरा-तफरी के माहौल को दर्शाती है। इसका दूसरा भाग 'फिर हेरा फेरी' भी मासूम गलतियों से पैदा होने वाले खतरे काे मजेदार तरीके से दिखाता है। कॉमेडी की डोज देने में 'वेलकम' भी पीछे नहीं है। इसमें अक्षय के साथ कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में हैं। इसे 7.2 की रेटिंग मिली है।

Advertisement

#5 & #6

'गोलमाल सीरीज' और 'ऑल द बेस्ट'

अजय की 'धमाल 4' देखने से पहले, 'गोलमाल सीरीज' को देखना बेहतरीन विकल्प होगा। इसकी अब तक 4 किस्तें आ चुकी हैं और चारों ही सुपर-डुपर हिट साबित हुईं। अलग-अलग विषयों पर आधारित यह फिल्म आपको पेट पकड़कर हंसने के लिए मजबूर कर देगी। इसके अलावा, 'ऑल द बेस्ट' भी पूरी तरह से देखने लायक है, जिसमें अजय, संजय दत्त, फरदीन खान और बिपाशा बसु हैं। फिल्म को 6.2 की IMDb रेटिंग मिली है और यह 2009 में आई थी।

Advertisement